गुजरात: संगीतकार और पूर्व बीजेपी सांसद महेश कनोडिया का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

गांधीनगर। गुजराती फिल्म संगीतकार, गायक और पूर्व बीजेपी सांसद महेश कनोडिया का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है। कनोडिया लंबे समय से बीमार चल रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनोडिया के निधन के पर शोक जाहिर किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ''महेश कनोडिया जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे एक बहुमुखी प्रतिभासंपन्न गायक थे, जिन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिला। एक राजनेता के रूप में भी वे गरीबों और पिछड़ों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहे। हितु कनोडिया जी से मैंने बात की और उनके परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।''

musician and former BJP MP Mahesh Kanodia passed away in Gandhinagar

महेश कनोडिया ने गुजरात के पाटन निर्वाचन क्षेत्र का कई बार प्रतिनिधित्व किया और वो बीजेपी के सदस्य थे। कनोडिया की खासियत यह थी कि वो 32 गायकों की आवाज में गाना गा सकते थे, जिसमें महिला गायिकाएं भी शामिल हैं। गुजराती सिनेमा के कई कलाकारों ने महेश कनोडिया के निधन पर शोक जताया है।

बता दें, महेश कनोडिया के छोटे भाई नरेश कनोडिया की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। महेश-नरेश 80 के दशक में गुजराती फिल्म उद्योग के पहले गुजराती सितारे हैं। दोनों ने अफ्रीका, अमेरिका और एशिया के कुछ देशों में मंचों पर कार्यक्रम किए हैं। महेश कनोडिया ने रविवार को लंबी बीमारी के बाद गांधीनगर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। महेश कनोडिया लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी सहित 32 कलाकारों की आवाज़ में गीत गाने के लिए भी प्रसिद्ध हैं। महेश लंबे समय तक पाटन लोकसभा के लिए संसद सदस्य भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+