सास ने बहू को धमकाया- तू बच्चे पैदा करने आई है, गाड़ी-बंगला भी दिलवा तो ही घर में रहने दूंगी
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। गुजरात में अहमदाबाद की एक विवाहिता ने जब बच्ची को जन्म दिया तो उसकी सास आग-बबूला हो गई। वह उसे लड़का पैदा करने की कहने लगी। वह बहू को धमकाते हुए बोली- 'तू बच्चा पैदा करने आई है, वह कर।' इसके बाद उसे दहेज के लिए भी ताने दिए जाने लगे। बहू को कहा जाने लगा कि कार और बंगला दिलवा तो ही यहां रह पाएगी।'

प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई
सास-ससुर के ऐसे तानों व प्रताड़ना से तंग विवाहिता ने पुलिस में ससुरालियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने दहेज प्रतिबंधक धारा एवं लड़की के उत्पीड़न के तहत आरोपियों पर कार्रवाई शुरू कर दी। पीड़िता की ओर से शिकायत में कहा गया कि उसकी सास ने मुझे अपने पति से भी बात करने से मना कर दिया था। वह सिर्फ बच्चे पैदा करने के लिए कहने लगी थी। वह यह भी कह रही थी कि इसके लिए तुझे कुछ ही घंटे मिलेंगे, तुम बच्चा पैदा करना। एक महीने में रिजल्ट चाहिए।'

जब ससुरालियों को पता चला कि बच्चे के बजाय बच्ची हुई है
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में पायल की शादी हुई थी। शादी के बाद वह प्रेग्नेंट हुई तो पहले बच्चे की डिलिवरी कराने के लिए वह मायके चली गई। जहां उसे एक बच्ची हुई, मगर जैसे ही ससुरालियों को पता चला कि बच्चे के बजाए बच्ची हुई है तो उन्होंने हंगामा खड़ा कर दिया। पीहर पक्ष के आरोप हैं कि, ससुरालियों ने पहले तो पायल को ससुराल में आने से ही मना कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

' दहेज और बच्चे की ही बात करते रहते हैं'
हालांकि, बाद में समझाइश के बाद वह ससुराल लौट आई। मगर, वहां सास उसे प्रताड़ित करने लगी। तब पायल ने अपने पिता को सास-ससुर की करतूतें बताईं। कहा कि वे दहेज और बच्चे की ही बात करते रहते हैं। लगातार समझाने के बाद भी ससुराल पक्ष शांत नहीं हुआ तो पायल के परिजनों की ओर से थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई।












Click it and Unblock the Notifications