उमिया धाम में होगी पाटीदार नेताओं की सभा, नाराजगी भांप भाजपा ने शुरू किया सभी को मनाना

Gujarat News, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव 2019 के मतदान से पहले भाजपा के हाइकमान के इशारों पर गुजरात भाजपा के नेताओं ने राज्य में अगल-अलग समुदायों के अगुओं को मनाने का प्रयास शुरू किया है। खासतौर पर भाजपा पाटीदार नेताओं को मनाने का प्रयास कर रही है। भाजपा को 26 लोकसभा सीटों पर नाराज नेताओं के साथ समुदायों को भी रिझाने में जुटना पड़ा है। आईबी रिपोर्ट में भाजपा की स्थिति अच्छी नहीं बताई जाने के कारण पार्टी के हाईकमान ने गुजरात में नाराज लोगों को मनाने के आदेश दिये हैं।

lok sabha elections 2019: BJP wants to Woo Patidar voter in gujarat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की सूचना के बाद गुजरात के प्रमुख नेताओं ने पाटीदार के अलावा ठाकोर समाज, ब्राह्मिण समाज, राजपूत कोम्युनिटी, ओबीसी और आदिवासी समाज के वरिष्ठों की बैठकें बुलाई है। गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह खुद चुनाव लड रहे हैं, वहीं कुछ इलाकों में पाटीदार समुदाय के लोग भी नाराज हैं। 21 अप्रैल को उमिया धाम में पाटीदार नेताओं ने मीटिंग रखी है, जिसमें भाजपा को झटके लगने की उम्मीद है, इसलिए भाजपा के नेता हरकत में आ गये हैं।

lok sabha elections 2019: BJP wants to Woo Patidar voter in gujarat

एनआरआई पाटीदार नेता सीके पटेल विश्व उमिया धाम के साथ सक्रिय हैं। उनको भाजपा ने महेसाणा लोकसभा की टिकट देने का वचन दिया था, लेकिन भाजपा ने आखिर में शारदाबेन पटेल को टिकट दे दिया, ऐसे में सीके पटेल भाजपा से नाराज हैं। इधर, अहमदाबाद पूर्व की सीट पर पाटीदार समुदाय भाजपा के उम्मीदवार हसमुख पटेल के पक्ष में नहीं हैं। वहीं, पोरबंदर में विठ्ठल रादडिया पार्टी से नाराज हैं, क्योंकि उनके पुत्र जयेश रादडिया को टिकट नहीं मिला है।

दूसरी ओर उंझा विधानसभा के भाजपा उम्मीदवार आशा पटेल को इतनी निराशा मिली है कि, उनका चुनावी कार्यालय बंद कर दिया गया है। ऐसे में गुजरात में जितनी पाटीदार सीटें हैं, वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पाटीदार समुदाय को मनाने के लिये प्रयास शुरू कर दिये हैं।

गुजरात: लोकसभा चुनाव 2019 से जुड़ी सभी जानकारी यहां पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+