भाजपा गुजरात में सिर्फ 10 सांसदों को देगी दुबारा मौका, जानें किन सीटों पर बदल सकते हैं प्रत्याशी
Gujarat News, गांधीनगर। गुजरात में भाजपा बड़े बदलाव के मूड़ में है। राज्य की 10 से 12 सीटों पर असंतोष की स्थिति बनी हुई है। वहीं, पार्टी के कई सांसदों का रिपोर्ट कार्ड भी अच्छा नहीं रहा, ऐसे में सत्ताधारी दल की हाईकमान ने करीब 60% सासंदों को 'नो रिपीट जोन' में रख दिया है। हालांकि, उम्मीदवारों की बने पैनल में मौजूदा 18 सांसदों का नाम भी सूचित किया गया है।

केवल 10 सांसद ही रिपीट होंगे?
संवाद सूत्रों के अनुसार, एक विशेष बैठक में प्रत्याशियों से जुड़ी तीन सूची तैयार की गईं। जिसमें सामने आया कि भाजपा से केवल 10 सांसद ही रिपीट हो सकते हैं। यानी इन सांसदों को ही दुबारा इलेक्शन लड़ने का मौका दिया जा सकता है। इन सांसदों की सूची में पांच नाम ऐसे हैं कि, जिनके एक ही बार भाग लेने की स्थिति स्पष्ट हुई।

16 सांसदों का कट सकता है पत्ता
वहीं, पार्टी के निरीक्षकों का रिपोर्ट है कि गुजरात के 16 सांसद रिपीट नहीं होंगे। गुजरात एकम जो सूची बना रहा है उसमें 16 सीटों में तीन उम्मीदवारों का पैनल है। अगर इस सूची को ध्यान में रखा जाता है तो, 16 सांसदों का पत्ता कट सकता है।
जिन बैठक में एक नाम दिया गया, उसमें जामनगर- पूनम माडम, भरूच- मनसुख वसावा, आनंद-दिलीप पटेल, दाहोद-जसवंतसिंह भाभोर और नवसारी-सीआर पाटिल शामिल है। अब पार्टी किसको टिकट दे सकती है उसकी अटकलें लगाई जा रही है। आठ नाम ऐसे मिले हैं कि, जिन्हें पैनल में लिया गया है।

गांधीनगर से शाह को मिल सकता है मौका
पार्टी गांधीनगर से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, अहमदाबाद-वेस्ट से विधानसभा को पूर्व अध्यक्ष रमन वोरा और पंचमहाल से कांग्रेस के पूर्व विधायक सीके राउलजी को लड़ा सकती है। इसके अलावा वडोदरा से वर्तमान सांसद रंजन भट्ट के अलावा भरत डांगर, महेसाना से कांग्रेस के पूर्व सासंद जीवाभाई पटेल, बनासकांठा से पूर्व मंत्री शंकर चौधरी या परथी भटोल और पोरबंदर से कैबिनेट राज्य मंत्री जयेश रादडिया के नाम भी दिये गये हैं।

दिल्ली हाईकमान तय करेगी कौन लड़ेगा चुनाव
पार्टी के एक सीनियर नेता ने कहा, गुजरात की 26 सीटों के लिये पार्टी में 145 से ज्यादा नामांकन आये हुए हैं। स्थानीय चुनाव समिति में चयन करके 72 नामों को पैनल में रखे हैं। गुजरात भाजपा के अध्यक्ष तीन-चार दिनों में उम्मीदवारों की पैनल दिल्ली की आलाकमान को सुपुर्द करेगी और पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम वहीं से घोषित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications