जिस सीट पर 3 लाख वोटों से जीते थे परेश रावल, वहां 2 पाटीदारों को चुनाव लड़ा रहीं भाजपा-कांग्रेस

गांधीनगर। भाजपा ने आखिरकार अहमदाबाद ईस्ट लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। परेश रावल को रिपीट करने के बजाए पार्टी ने यहां से अहमदाबाद शहर के अमराइवाडी विधायक को टिकट दिया है। यह विधायक हैं हसमुख पटेल (Hasmukh Patel), जो कि एक पाटीदार लीडर हैं। वहीं, उनके सामने भी कांग्रेस ने पाटीदार महिला नेता गीता पटेल को उतारा है। ऐसे में अब अहमदाबाद ईस्ट सीट पर दो पाटीदारों के बीच मुकाबला होना है।

Lok Sabha Elections 2019: BJP-Congress candidates at ahmedabad East seat

अहमदाबाद ईस्ट विधानसभा सीट पर पाटीदार को टिकट मिलने का यह पहला मौका है, जिसका मुख्य कारण हाल ही में कांग्रेस से जुड़े हार्दिक पटेल बताए जा रहे हैं। हार्दिक का कहना है कि भाजपा मेरे चुनाव में खड़े होने के खिलाफ रही है, लेकिन मैं अब भाजपा को एक नहीं 26 सीटों पर भारी पड़ने वाला हूं। दूसरी ओर, भाजपा के नेताओं में विरोध होने बावजूद उंझा विधानसभा सीट के लिये भाजपा ने कांग्रेस में से आई डॉ. गीता पटेल को टिकट दिया है।

Lok Sabha Elections 2019: BJP-Congress candidates at ahmedabad East seat

मालूम हो कि इस बार अहमदाबाद ईस्ट सीट पर भाजपा ने आखिरी दिन तक भारी सस्पेंस बनाए रखा। ऐसी अटकलें थीं कि इस सीट से केंद्रीय रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन चुनाव लड़ेंगी। सीके. पटेल का भी नाम था, लेकिन देर रात हसमुख पटेल का नाम घोषित किया गया। इसके लिए गुजरात के प्रभारी ओम माथुर ने अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष, लोकसभा के निरीक्षक वल्लभ काकडिया, गृह मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा, पूर्व शहर अध्यक्ष जगदीश पटेल और सीके पटेल से बात की। पूर्व के नेताओं के साथ माथुर की मुलाकात के कारण कई नए नाम और तर्क दिए गए। अब कहा जा रहा है कि अहमदाबाद पूर्व की सीट भाजपा के लिए सुरक्षित है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि इस सीट से स्थानीय उम्मीदवार होना चाहिये। आखिरकार, भाजपा ने स्थानीय उम्मीदवार पसंद किया है।

वैसे अहमदाबाद सीट का इतिहास है कि यहां से ब्राह्मण उम्मीदवार को ही टिकट मिला है। पहले भाजपा ने हरिन पाठक को चुनाव लडाया था। हरिन पाठक छह बार चुने गये। सांसद रह चुके हैं। नरेंद्र मोदी ने 2014 में फिल्मस्टार परेश रावल को टिकट दिया था।

पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2019 में गुजरात की सभी लोकसभा सीटों का जानिए हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+