खनिज चोरी बेलगाम, गुजरात में 335 जगहों पर छापेमारी, भू-माफिया से 114 करोड़ की वसूली

गांधीनगर. गुजरात में खनिज चोरी की व्यापक घटनाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसी घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए भू-वैज्ञानिक और खनिज अधिकारियों ने राज्य भर में 335 स्थानों पर छापेमारी की है। साथ ही कई आरोपियों पर 114 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। सर्वाधिक 116 छापे राज्य के उत्तरी क्षेत्र में मारे गए। इसके अलावा राज्य के मध्य क्षेत्र में 75, दक्षिणी क्षेत्र में 85 और सौराष्ट्र क्षेत्र में 59 छापे मारे गए।

सितंबर-अक्टूबर में 23 जिलों में स्टॉक पर छापे पड़े

सितंबर-अक्टूबर में 23 जिलों में स्टॉक पर छापे पड़े

गुजरात में खनिजों के अनधिकृत खनन, परिवहन और भंडारण के सामने भूवैज्ञानिक और खनिज कार्यालय के आयुक्त के तहत अघिकारियों की टीमें और जिला कार्यालय निरीक्षण दल संयुक्त रूप से लगातार जांच कर रहे हैं। जिसके तहत इन टीमों ने सितंबर और अक्टूबर में राज्य के 23 जिलों में स्टॉक पर छापा मारे। अब खनिज कार्यालय और स्थानीय जिला कार्यालयों की टीमों ने राज्य के 335 स्थानों पर छापे मारे हैं।

ये हैं वो जिले जहां आपराधिक गिरोह के स्टॉक पर रेड पड़ी

ये हैं वो जिले जहां आपराधिक गिरोह के स्टॉक पर रेड पड़ी

दो महीनों में इन टीमों ने उत्तर क्षेत्र के अहमदाबाद, गांधीनगर, पाटन, बनासकांठा, साबरकांठा, अरवल्ली और मेहसाणा जिलों में 116 स्टॉक पर छापे गए। इनके अलावा, मध्य क्षेत्र के वडोदरा, खेड़ा, आणंद, पंचमहल और दाहोद जिलों में 75 स्टॉक, दक्षिण क्षेत्र के छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, वलसाड और भरूच जिलों में 85, सौराष्ट्र के मोरबी, जूनागढ़, जामनगर, राजकोट, सुरेंद्रनगर और पोरबंदर में 59 स्टॉक पर छापे मारे गए।

114.50 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला

114.50 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला

जांच के दौरान, स्टॉक होल्डर्स द्वारा रॉयल्टी पास से ज्यादा स्टोक, स्टॉक में जिला औऱ तालुका स्थान में बदलाव और स्टोक में अनियमितता देखी गई। इस आकस्मिक जांच के दौरान, राज्य में 335 स्टॉक धारकों को सादे रेत खनिजों के अनधिकृत संग्रह के लिए 11450.38 लाख (114.50 करोड़) रुपये से अधिक का जुर्माना वसूलने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+