दो दोस्तों को एक ही युवती से हुआ प्यार, उसी के लिए एक ने ले ली दूसरे की जान
Gujarat News, गांधीनगर। मध्य गुजरात के पंचमहाल जिले में एक घटना सामने आई है, जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को एक लड़की के लिए मौत के घाट उतार दिया। दोनों दोस्त उसी लड़की से प्यार करते थे। उसी के लिए, जब एक दूसरे को वे नागवार गुजरे तो झगड़े पर उतर आए। इसी एक ने दूसरे को आपस में सुलह के लिए वाइन पार्टी पर बुलाया, जहां धोखे से दूसरे की जान ले ली।

लापता हुआ युवक, आग-बबूला हुए दोस्त ने ही लगा दिया ठिकाने
जानकारी के अनुसार, गोधरा तालुका के काकनपुर में रहनेवाला 19 वर्षीय पृथ्वीराज राठौर एक कंपनी में नौकरी करता है। 21 फरवरी से वह अपने घर से लापता हो गया था। जब वह देर रात तक अपने घर नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने उसे ढूंढने के लिये आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी। बहुत ढूंढने पर भी उन्हें पृथ्वीराज नहीं मिला।

दोनों दोस्त दो दिन पहले बाइक पर जाते दिखे
इस बीच पृथ्वीराज राठौर के माता-पिता को एक पड़ोसी ने बताया कि पृथ्वीराज ने अपने दोस्त संदीप परमार के साथ एक फोटो अपलोड किया था। इस पर पृथ्वीराज के माता-पिता उसके दोस्त संदीप के पडियार गांव स्थित घर पर गये, लेकिन उनको संदीप का भी पता नहीं मिला। जहां पूछताछ के दौरान बडोदी गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि दोनों दोस्त दो दिन पहले बाइक पर जा रहे थे। न जाने क्या अनबन हुई, एक लड़के ने दूसरे लड़के को पानम नहर में फेंक दिया था।

माता-पिता को संदेह हुआ, खोजने के लिए नहर के पास गए
यह सुन पृथ्वीराज के माता-पिता को संदेह हुआ। वे उस नहर के पास गए तो वहां आसपास देखा कि पृथ्वीराज का शव पड़ा था। अपने पुत्र की लाश देख कर पृथ्वीराज के पिता ने गोधरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मौके पर पहुंच गई और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा।

पुलिस ने शुरू की जांच तो सामने आया ये सच
वहीं, मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संदीप के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे ढूंढना शुरू कर दिया है। पुलिस का मानना है कि दोस्त के हत्या के पीछे लड़की का प्रेम ही है। एक ही लडकी थी, जिसको दोनों दोस्त चाहते थे। दोनों दोस्त के गांव अलग अलग हैं, लेकिन प्रेमिका एक है, जो काकनपुर में रहती है।

दोनों को हो गया एक ही युवती से प्यार
संदीप अपने दोस्त पृथ्वीराज को मिलने के लिये उसके गांव जाता था, तब एक लडकी से उसको प्यार हो गया था। दोनों दोस्त के रिश्ते टूटने लगे, अंत में संदीप का उसकी प्रेमिका से रिश्ता टूट गया था। कुछ समय बाद संदीप को पता चला कि वह जिस लडकी को प्रेम करता है उसे पृथ्वीराज भी प्रेम करता है। इस बात से संदीप आग-बबूला हो उठा। वह अपने प्रेम के बीच आने वाले पृथ्वीराज का काम तमाम कर देना चाहता था।

दोनों दोस्तों ने शराब पी और फिर..
एक दिन संदीप ने प्रतिशोध की भावना से अपने दोस्त पृथ्वीराज को बीच में से हटाने का फैसला कर लिया। 21 फरवरी को दोनों के बीच समझौता करने के बहाने से पृथ्वीराज को उसने काकनपुर गांव के पास एक जंगल में बुलाया गया। वहीं दोनों दोस्तों ने शराब पी। जहां एक दूजे की तस्वीर भी खींची और वॉट्सअप में डाल दी।

उसके साथ बाइक पर बैठा और नहर में धक्का दे दिया
इसके बाद जब पृथ्वीराज शराब के नशे में चूर हो गया तो संदीप ने उसे बाइक पर साथ लेकर नहरे के रास्ते से गुजरा और नहर में धक्का दे दिया। नशे की हालत में होने की वजह से पृथ्वीराज नहर के पानी से बाहर ही नहीं निकला और मौत हो गई। जिसके बाद संदीप अपनी बाइक लेकर फरार हो गया।

अकेली रह जाएगी वह युवती?
अब पुलिस यदि संदीप को अपने दोस्त की हत्या में कैद करती है तो वह लड़की अकेली ही रह जाएगी। उसके लिए एक युवक ने दूसरे को मार डाला, फिर वह खुद भी जेल खाएगा।
पढ़ें शॉक्ड करने वाली रिपोर्ट: 5 वर्षों में यहां 26,907 महिलाएं गुम हो गईं, 8 हजार किडनैप कर ली गईं और 4 हजार से ज्यादा ने रेप की शिकायत दर्ज कराई












Click it and Unblock the Notifications