गुजरात में 5 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, 58 लाख हेक्टेयर भूमि पर फसलें बो दी गईं
गांधीनगर। पूर्वी मध्य प्रदेश में बना मानसून का लो प्रेशर गुजरात में अच्छी बारिश करा सकता है। मौसम विभाग ने यहां आगामी पांच दिनों तक बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, सरकारी आंकड़ा है कि राज्य में अब तक 58 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें बोई जा चुकी हैं। यदि बारिश होती रहती है तो किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। हालांकि, कहीं-कहीं मूसलाधार बारिश से संकट भी पैदा हो गया है। जिन क्षेत्रों में भारी वर्षा हुई है, वहां एनडीआरएफ की 15 टीमों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, गांधीनगर में मानसून की समीक्षा के लिए वेदर वॉच की मीटिंग में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

तापी नदी में रोजाना 53500 क्यूसेक पानी की आवक
राज्य में अगले पांच दिनों के साथ-साथ अगले सप्ताह अच्छी बारिश होने की उम्मीद है। दक्षिणी गुजरात में गिरने वाली वर्षा के कारण, तापी नदी में रोजाना 53500 क्यूसेक औऱ नर्मदा जलग्रहण क्षेत्र में 9500 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।

1 लाख हेक्टेयर से अधिक की बुवाइ हुई
गुजरात सरकार के राहत निदेशक मनोज कोठारी ने कहा कि, सौराष्ट्र में बारिश के कारण क्षेत्र के कुछ बांधों को हाई अलर्ट और अलर्ट पर रखा गया है। पिछले कुछ दिनों के दौरान हुई बारिश से राज्य भर में 1 लाख हेक्टेयर से अधिक की बुवाइ हुई है, जो पिछले साल की तुलना में औसत बुवाई 68 प्रतिशत है।

एक टीम वडोदरा और तीन गांधीनगर में रिजर्व
मनोज कोठारी ने आगे कहा कि दक्षिण गुजरात में हर साल की तरह बारिश के पैटर्न के अनुसार, इस साल जुलाई में अच्छी बारिश हुई है। राज्य भर में उच्च वर्षा वाले क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीम के साथ प्रशासनिक प्रणाली को भी सतर्क कर दिया गया है। प्रत्येक टीम को नवसारी, वलसाड, ओलपाड, उपलेटा, राजकोट, गिर सोमनाथ, पाटण, अरवल्ली, पालनपुर, भुज और दाहोद में तैनात किया गया है। जबकि एक टीम वडोदरा और तीन गांधीनगर में आरक्षित की गई है।

विभिन्न हिस्सों में 4 अगस्त तक भारी बारिश होगी
भारतीय मौसम विभाग के चीफ जयंत सरकार ने आने वाले दिनों में राज्य में मौसम की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि पूर्वी मध्य प्रदेश में हवा के दबाव के कारण, दक्षिण गुजरात के साथ-साथ राज्य के विभिन्न हिस्सों में 4 अगस्त तक भारी बारिश होगी।

कच्छ क्षेत्र में निम्न दबाव के कारण बारिश होगी
सौराष्ट्र के द्वारका, जामनगर और कच्छ क्षेत्र में निम्न दबाव के कारण, सौराष्ट्र, कच्छ और उत्तर गुजरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने का अनुमान है।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications