गुजरात में कांग्रेस ने घोषित किए 4 उम्मीदवार, अब 21 सीटों के लिए लाई इन चेहरों का पैनल

Gujarat News in hindi, गांधीनगर। गुजरात में कांग्रेस 4 सीटों के लिये उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। इन उम्मीदवारों में आनंद सीट के लिए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भरत सिंह सोलंकी, अहमदाबाद पश्चिम (एससी) के लिए पूर्व सांसद राजू परमार, वड़ोदरा के लिए प्रशांत पटेल और छोटाउदेपुर (एसटी) के लिए रंजीतसिंह राठवा को उतारा गया है। वहीं, अब बाकी सीटों के लिये भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी उम्मीदवार चुनने में जुट गई है।

Gujarat Congress makes panel for candidates in Lok Sabha elections 2019

सूत्रों के मुताबिक, आलाकमान को तीन या उससे ज्यादा उम्मीदवारों की सूची भेजने का फैसला लिया गया। इन नामों में एक भरतसिंह भी हैं, जो कि यूपीए-प्रथम और द्वितीय के लोकसभा चुनावों में केंद्रीय राज्य मंत्री थे। 2014 के चुनाव के हार जाने के बाद उनको प्रदेश का अध्यक्ष बनाया गया था, लेकिन पार्टी के नेताओं का विरोध को देखते हूये उनको विधानसभा के चुनाव के बाद हटाया गया था।

Gujarat Congress makes panel for candidates in Lok Sabha elections 2019

कांग्रेस के दूसरे उम्मीदवार राजू परमार राज्यसभा में तीन बार चुने गए हैं। इसके अलावा, कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर के अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य भी रहे हैं। बेशक, उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। वड़ोदरा में, प्रशांत पटेल एक युवा पाटीदार चेहरा हैं और पिछले तीन वर्षों से शहर अध्यक्ष हैं। इससे पहले वह एनएसयूआई के शहर अध्यक्ष भी थे। जबकि रणजीत सिंह राठवा कांग्रेस के दिग्गज नेता मोहन सिंह राघव के छोटे बेटे हैं, जो पूर्व में वड़ोदरा जिला पंचायत और जिला कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में रहे हैं।

अब कांग्रेस के बाकी उम्मीदवारों की पैनल में देखा जाए तो कांग्रेस ने विधानसभा के विपक्षी नेता परेश धानानी को अमरेली का उम्मीदवार बनाया है, उसके साथ पांच विधायकों के नाम भी मौजूद है। आखरी फैसला कांग्रेस का दिल्ली हाईकमान लेगी।

Gujarat Congress makes panel for candidates in Lok Sabha elections 2019

देखिए, लोकसभा के लिये कांग्रेस के उम्मीदवारों की संभावित सूची जो पैनल में है:
2. अमरेली - परेश धनानी, जेनी थुमर, कोकिला काकड़िया, प्रताप दुधात

3. पोरबंदर - ललित वसोया और अर्जुन मोढवाडिया

4. मेहसाणा - जीएम पटेल, किरीट पटेल और कीर्तिसिंह ज़ाला

5. वलसाड - किशन पटेल, जीतू चौधरी और अनंत पटेल

6. कच्छ - नरेश माहेश्वरी, कोकिला परमार और नौशाद सोलंकी

7. बनासकांठा - गोवा देसाई, लालजी देसाई और दिनेश गढवी, भटोल

8. अहमदाबाद पूर्व - हिमांशु पटेल और रोहन गुप्ता

9. खेड़ा - बिमल शाह, दिनेश पटेल, नटवर सिंह ठाकोर, धुरूभाई चावड़ा

10. दाहोद - बाबू कटारा, उनके बेटे भावेश कटारा, प्रभाबेन तावियाड और चंद्रिका बारिया

11. नवसारी - धर्मेश पटेल, रवींद्र पाटिल और थाराचंद काट

12. साबरकांठा - महेंद्रसिंह बारिया, राजेंद्र सिंह कुंपावत, विधायक राजेंद्र ठाकोर

13. गांधीनगर - सीजे चावड़ा और हिमांशु व्यास

14. सुरेन्द्रनगर - सोमा पटेल, लालजी मेर, रित्विक मकवाना और कल्पना मकवाना

15. राजकोट - ललीत कगथरा, वर्वशी पटेल, हेमांग वसावडा, हितेश वोरा

16. जामनगर - मुलुभाई कंडोरिया और हेमंत खावा

17. जूनागढ़ - पूंजा वंश, जल्पा चूडासमा, हीराभाई जाटव, बाबा वाजी

18. भरूच - अहमद पटेल का उम्मीदवार (विधायक छोटु वसावा)

19. सूरत - धनश्याम लखानी, चेतन पटेल और पप्पन तोगडिया

20. भावनगर - नानू वनानी, करसन वेगड़, भिखा जाजडिया

21. पाटन - जगदीश ठाकोर और अल्पेश ठाकोर

पढ़ें: रेशमा ने किया लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान, बोलीं- कोई टिकट दे या ना दे, अब मैं तो मैदान में आऊंगी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+