गुजरात उपचुनाव: 2017 में कांग्रेस से जीते अल्पेश ठाकोर और धवल इस बार भाजपा से लगा रहे हैं दांव
गांधीनगर। गुजरात में 21 अक्टूबर छह विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होगा। इन सीटों पर भाजपा, कांग्रेस एवं एनसीपी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। छह में से राधनपुर और बायड विधानसभा सीट के चुनाव को प्रतिष्ठा की जंग के रूप में देखा जा रहा है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में इन दोनों सीटों पर कांग्रेस जीती थी।हालांकि, राधनपुर से कांग्रेस विधायक चुने गए अल्पेश ठाकोर और बायड से उनके सहयोगी कांग्रेस विधायक धवल सिंह झाला ने बाद में कांग्रेस से अलग हो गए।

दोनों ने गत जुलाई में राज्यसभा चुनाव के बाद विधायकी से भी इस्तीफा दे दिया। यह देखा गया कि कांग्रेस में खुद की अच्छी स्थिति में नहीं देखते हुए दोनों भाजपा में शामिल हुए। अब भाजपा ने दोनों सीटों से इन्ही दोनों को फिर से चुनावी जंग में उतारा है। उधर, पाटण जिले की राधनपुर सीट पर भाजपा के अल्पेश ठाकोर का मुकाबला कांग्रेस के रघु देसाई से होगा। इस जंग में एनसीपी के पूंजा रबारी शामिल होंगे।
अरवल्ली जिले की बायड सीट में झाला के सामने कांग्रेस के जसू पटेल और एनसीपी के दौलत सिंह चौहाण होंगे। हालांकि, दोनों का मुख्य मुकाबला कोंग्रेस के साथ होगा। लेकिन एनसीपी के उमीदवार किसी भी पक्ष की बाजी बिगाड़ सकते हैं। इसके अलावा बनासकांठा की थराद सीट पर भाजपा के जीवराज पटेल का मुकाबला गुलाब सिंह राजपूत और एनसीपी के फरसू गोकलाणी से होगा।
मेहसाणा जिले की खेरालू सीट पर भाजपा के अजमल ठाकोर, कांग्रेस के बाबूजी ठाकोर और एनसीपी के पथुजी ठाकोर के बीच जंग है। और अमराईवाडी सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा के जगदीश पटेल और कांग्रेस के धमेन्द्र पटेल के बीच है। यहां एनसीपी के विजय यादव मैदान में हैं। उधर पंचमहाल जिले की लुणावाडा से भाजपा के जिग्नेश सेवक का मुकाबला कांग्रेस के गुलाबसिंह चौहाण और एनसीपी के भरत पटेल से होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications