जम्मू-कश्मीर के स्टूडेंट महफूज रहें इसलिए गुजरात में GTU ने दिए ये आदेश, सुरक्षा भी बढ़ाई

Gujarat News, गांधीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले के बाद से देशभर में पाक परस्त आतंकियों के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, आतंकियों के समर्थन में कुछ कश्मीरी छात्र-छात्राओं द्वारा नारेबाजी करने और जवानों के शहीद होने पर खुशी जताए जाने के मामले सामने आने के बाद कश्मीरियों के खिलाफ मारपीट की घटनाएं सामने आई हैं। गुजरात में गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (GTU) ने एक अधिसूचना जारी कर अपने कॉलेजों में जम्मू-कश्मीर के छात्रों को सुरक्षा देने के आदेश दिए हैं।

'छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठायें'

'छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठायें'

अधिसूचना में संबद्ध कॉलेजों से कहा गया है कि वे जम्मू-कश्मीर के छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठायें। मुख्य रूप से कॉलेज संचालकों प्राचार्यों को कहा गया है कि इन छात्रों के नाम, नामांकन संख्या, संपर्क विवरण और इमेल आइडी सहित अन्य रिकॉर्ड बनाए रखें।साथ ही, प्राचार्य इस बात की पुष्टि करेंगे कि छात्रों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया गया है और वे किसी भी अप्रिय घटना से पहले ठोस कदम उठायेंगे।''

जम्मू-कश्मीर के लगभग 100 छात्र जीटीयू में

जम्मू-कश्मीर के लगभग 100 छात्र जीटीयू में

जीटीयू के कुलपति प्रोफेसर नवीन शेठ ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर के लगभग 100 छात्र अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ते हैं, उनको सुरक्षा प्रदान करने को कहा गया है। उन्होंने सभी कॉलेज संचालकों को कहा है कि गुजरात की कॉलेजों के कैम्पस और होस्टल में इन स्टूडन्ट्स को सुरक्षितता महसूस हो एसे कदम उठाने जाने चाहिये। अगर कोई गडबड़ी की आशंका है तो स्थानीय पुलिस की मदद लेने को भी कहा गया है।

'छात्रों को एसा नहीं लगना चाहिये कि, वह असुरक्षा महसूस कर रहे'

'छात्रों को एसा नहीं लगना चाहिये कि, वह असुरक्षा महसूस कर रहे'

जीटीयू का मानना है कि, गुजरात की कॉलेजों में जम्मू-काश्मीर के छात्रों को एसा नहीं लगना चाहिये कि, वह असुरक्षा महसूस कर रहे हैं। जीटीयू के कुलपति ने इस बारे में गुजरात सरकार की राय ली है। राज्य के शिक्षा मंत्री को भी अवगत किया है। सरकार के सुझाव अनुसार उचित कार्यवाही के लिये यह आदेश दिया गया है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+