लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में चुनाव आयोग की हेल्पलाइन में आ गई खराबी

Gujarat News, गांधीनगर। लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात में चुनाव आयोग (ECI) की मतदाता हेल्पलाइन आंशिक रूप से खराब पाई गई है। जब कोई मतदाता हेल्पलाइन पर कॉल करते हैं तो जवाब में उन्हें कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलती है। जानकारी के अुनसार, एक मतदाता को मिलने वाला एक ऑडियो में सुना गया, "सभी ऑपरेटर व्यस्त हैं और इस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं।"

Election Commissions voter helpline is partially defective in gujarat

यह शिकायत मिलने पर गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) एस मुरली कृष्णा को ऑडियो भेजने के बाद उन्होंने जिला कलेक्टरों से अपने जिले में मतदाता हेल्पलाइन की स्थिति की जाँच करने के लिए कहा है। अहमदाबाद कलेक्टर विक्रांत पांडे ने हेल्पलाइन की जाँच करने के बाद स्वीकार किया कि कॉल करने वालों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, "हमने जाँच कर ली है। गुजराती सर्विस काम नहीं कर रही है, क्योंकि यह ईसीआई सहायकों को कॉल रूट नहीं कर रही है और फिर कॉल ड्रॉप करती है। अंग्रेजी सेवा ठीक चल रही है। अब हम इसे सही करेंगे।"

मालूम हो कि चुनाव आयोग ने हेल्पलाइन की सेवाओं की सीमा को स्पष्ट रूप से बढ़ाई है। इसे अधिक सुलभ बनाया गया है, लेकिन गुजरात में इस सर्विस में बाधा आई है।

पढ़ें: घूमने निकलीं 3 छात्राओं ने परिजनों को सुनाई अपने अपहरण झूठी कहानी; पुलिस के छूटे पसीने, लेकिन ऐसे खुल गई पोल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+