कांग्रेस की सबसे बड़ी मीटिंग के लिए गांधीजी और सरदार पटेल की भूमि ही क्यों चुनी गई?
Gujarat News in Hindi, गांधीनगर। आगामी लोकसभा चुनाव (lok sabha elections 2019) की तारीखों की घोषणा के 2 दिन बाद ही कांग्रेस कार्यसमिति (congress working committee) की बैठक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में होने जा रही है। यह बैठक 12 मार्च, यानी आज दांडी यात्रा के दिन हो रही है। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मां सोनिया गांधी, बहन प्रियंका और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह समेत समिति के अन्य सदस्य अहमदाबाद पहुंच चुके हैं। इसे कांग्रेस की सबसे बड़ी बैठक माना जा रहा है। साथ ही, पहली बार ऐसा हो रहा है जब मां, बेटे और बेटी इस बैठक की गुजरात में एक साथ अगुवाई कर रहे हैं।

CWC मीटिंग के लिये गांधीजी और सरदार पटेल वाली जगह ही चुनीं
कार्य समिति की बैठक के लिए इस बार अहमदाबाद में दो ऐसे स्थानों को चुना गया है, जहाँ गांधीजी का आश्रम और सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मारक बना हुआ है। पहले अहमदाबाद के गांधी आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम हुआ। इसके लिए कार्यसमिति की बैठक से पहले ही कांग्रेस के शीर्ष नेता अहमदाबाद के गांधी आश्रम गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी सदस्य पहली पंक्ति में बैठे।

पहली पंक्ति के बजाए अल्पेश ठाकोर के साथ बैठीं प्रियंका
प्रियंका गांधी पहली पंक्ति में बैठने के बजाए कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर के साथ बैठीं। सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने साबरमती आश्रम में विजिटर डायरी में आश्रम की मुलाकात के पलों को नोट किया। गांधी आश्रम को चुने जाने के पीछे की वजह ये थी क्योंकि 12 मार्च के ही दिन 1930 को साबरमती आश्रम से महात्मा गांधी ने ऐतिहासिक दांडी यात्रा शुरू की थी। अब वर्ष 2019 को गांधीजी की 150 वीं जयंती के तौर पर भी मनाया जा रहा है। वहीं, गांधीजी को पुष्पांजलि देने के बाद कांग्रेस का काफिला पार्टी की कार्य समिति के आयोजन के लिए शाहीबाग स्थित सरदार पटेल मेमोरियल में पहुंच गया।

गुजरात में 58 साल बाद हो रही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
राज्य में कांग्रेस कार्यसमिति की यह बैठक 58 साल बाद हो रही है। इससे पहले 1961 में राज्य के भावनगर में कार्यसमिति की बैठक हुई थी। गुजरात प्रदेश कांग्रेस के नेताओं के अनुसार, इस बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। साथ ही प्रचार अभियान भी शुरू होगा। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार यहीं से कोई सार्वजनिक रैली को संबोधित करने जा रही हैं।

गुजराती भोजन करने के बाद फुंकेगा चुनावी बिगुल
जो भी कांग्रेसी गुजरात में कार्य समिति की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं, उनके लिए इस बार खास व्यवस्थाएं की गई हैं। कार्य समिति के सदस्यों के लिए शुद्ध गुजराती भोजन तैयार कराया गया है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी टीम के साथ व्यंजनों का लुत्फ लेंगे। इसके बाद कांग्रेस के नेता गांधीनगर के पास अडालज क्षेत्र में चुनावी सभा के लिए रवाना हो जाएंगे। इस सभा का समय दोपहर 1.30 बजे रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications