गुजरात में अकेले चुनाव लड़ सकती है कांग्रेस, NCP के साथ गठबंधन नहीं!

Gandhinagar News गांधीनगर। कांग्रेस पार्टी गुजरात में एनसीपी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी। सूत्रों के हवाले से खबर है कि गुजरात कांग्रेस के पूर्व नेता शंकर सिंह वाघेला 29 जनवरी को एनसीपी में शामिल होने जा रहे हैं। उससे पहले कांग्रेस ने ये बड़ा ऐलान कर दिया है कि वह गुजरात में किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी।

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान

कांग्रेस ने ऐलान किया कि राष्ट्रीय फलक पर वह एनसीपी के साथ है लेकिन गुजरात में कांग्रेस अपने बल पर 26 सीटों अकेले चुनाव लडेंगी। कांग्रेस किसी भी पार्टी के साथ कोई समझौता नहीं करेंगी। वहीं, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला एनसीपी में जाने वाले हैं। माना जा रहा है कि वह गुजरात की किसी एक सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। वे 29 जनवरी को औपचारिक रूप से एनसीपी में शामिल हो जायेंगे।

19 तारीख को है एनसीपी का बड़ा सम्मेलन

19 तारीख को है एनसीपी का बड़ा सम्मेलन

अहमदाबाद में 19 तारीख को एनसीपी का एक बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है। जिस में एनसीपी के सुप्रीमो शरद पवार भी शामिल होने के लिए गुजरात आ रहे हैं। इस सम्मेलन में शंकर सिंह वाघेला भी उपस्थित होने वाले हैं। उनके एनसीपी में शामिल होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों को मुसिबत में फंस सकती हैं।

शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस से किया विद्रोह

शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस से किया विद्रोह

राज्यसभा के चुनाव में शंकर सिंह वाघेला ने कांग्रेस के साथ विद्रोह किया था। वाघेला कांग्रेस के 11 विधायकों को अपने साथ ले गये थे। उनका प्लान था कि वह भाजपा के साथ मिल कर कांग्रेस के कैंडिडेट अहमद पटेल को हराये। शंकर सिंह कांग्रेस हाईकमान से नाराज थे, क्योंकि उन्हें विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री का कैंडिडेट नहीं बनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+