BSF के गुजराती जवान ने असम बॉर्डर पर जान गंवाई, तीन बच्चों ने खोया पिता

गांधीनगर। गुजरात के फौजी संजय साधू की असम बॉर्डर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। संजय साधू वडोदरा के गोरवा करोडिया रोड स्थित भगवती कृपा सोसायटी के रहने वाले थे। उनके भाई जगदीश ने बताया कि रविवार रात 10 बजे बीएसएफ के अधिकारियों द्वारा हमें बताया गया कि संजय अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। मंगलवार तक उनका पार्थिव शरीर वडोदरा पहुंचेगा।'

बकौल जगदीश, 'हमें नहीं पता कि उन्होंने किस तरह अपनी जान गंवाई।'

BSF inspector sanjay sadhu Martyr on Assam border from vadodara

संजय साधू की तीन संतानें हैं। जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। कुछ समय पहले ही संजय ने गांधीनगर में मकान लिया था। फिलहाल उनका परिवार वहीं रहता है। संजय के भाई का कहना है कि त्योहारों में वह वडोदरा आते रहते थे। बीएसएफ में वह इंस्पेक्टर के पद पर थे। संजय की मौत कैसे हुई, इस बारे में जगदीश ने कहा कि हमें अधिकारियों ने यही बताया कि उनके लिए दु:खद खबर है। संजय साधू अब हमारे बीच नहीं रहे। मंगलवार तक उनका पार्थिव शरीर वडोदरा पहुंचेगा। इसके अलावा उन्होंने और कोई जानकारी हमें नहीं दी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+