मोदी के CM रहते जो अफसर उनके ऑफिस में काम करते थे, वही अब गुजरात के मुख्य सचिव बने
गांधीनगर। गुजरात में अनिल मुकीम नए गृह सचिव नियुक्त हुए हैं। अनिल मुकिम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी आईएएस अधिकारी रहे हैं। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब मुकीम ने मुख्यमंत्री कार्यालय में काम किया था। मुकीम भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी हैं। कुछ समय पहले तक वह केंद्र सरकार के खान विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार के अनुरोध पर गुरुवार को गुजरात कैडर में वापस लाया गया। 1 दिसंबर को उन्होंने मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया।

बता दें कि, मुकीम सेवानिवृत्त हो रहे जे.एन. सिंह के स्थान पर नियुक्त किए गए हैं। पदभार संभालने के बाद मुकीम ने मीडियाकर्मियों से कहा, "कई क्षेत्रों में गुजरात देश के अग्रणी है। मेरा प्रयास रहेगा कि विकास की यह गति और तेज होती रहे। आर्थिक, सामाजिक और बुनियादी ढांचों समेत सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।"
अनिल के करीबी ने बताया कि अनिल गुजरात में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव थे, जब भारत सरकार ने उन्हें प्रतिनियुक्ति पर लेने का फैसला किया था। इन दिनों राज्य सरकार में मुख्य सचिव के पद के लिए 7 नाम चल रहे थे, जिनमें से खासतौर अरविंद अग्रवाल के पास मौका था क्योंकि, वे वर्तमान में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के प्रभार में रहे। मगर, अंतत: अनिल ही प्रदेश के मुख्य सचिव नियुक्त हुए।












Click it and Unblock the Notifications