'आपके बेटों को पुलिस में PI और IB ऑफिसर बनवा दूंगा', 28 लाख लेकर हुआ रफ्फूचक्कर
Gujarat News, गांधीनगर। 'पुलिस में इंस्पेक्टर या इंटेलिजंस ऑफिसर बनना है, तो रुपए दें और नौकरी आपके हाथ में होगी।' कुछ यही दावा कर एक शख्स ने गुजरात में बेरोजगार युवकों को लाखों का चूना लगा दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के बाद पड़ताल शुरू की तो पाया कि वह करीब 28.50 लाख वसूल चुका था।

जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के निकोल एरिया में आशीर्वाद एवेन्यू अपार्टमेंट में रहने वाले मौलिक धीरजलाल डोंगरेसिया ने खुद को एक सरकारी अधिकारी बताकर अरवल्ली जिले के एक शिक्षक सहित दो युवकों को पुलिस इंस्पेक्टर और आईबी अधिकारी की नौकरी दिलवाने की बात कही थी। उसने उनसे 28.50 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद वह रफ्फूचक्कर हो गया। धोखे का अहसास होने पर पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की। शिकायत के आधार पर निकोल पुलिस ने मौलिक धीरजलाल डोंगरेसिया की तलाश शुरू कर दी।
पीड़ितों की पहचान अरावली जिले के मोडासा तालुका के मोटी चिंचनो गांव में रहने वाले शिक्षक रमेशभाई मोहनलाल पटेल और किरीटभाई बाबूभाई पटेल के रूप में हुई। इन्होंने ही मौलिक धीरजलाल डोंगरेसिया और उनकी पत्नी हेतलबेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि मौलिक अपने आप को सरकारी अधिकारी होने की पहचान दे रहा था। उसने कहा कि, मैं पुलिस और आईबी में नौकरी लगा सकता हूं।''
जिसके बाद रमेशभाई पटेल ने अपने दो बेटों की नौकरी पाने के लिए 23 लाख रुपये का भुगतान किया। वहीं, किरीटभाई पटेल ने अपने बेटे को नौकरी दिलवाने 5.50 लाख का भुगतान किया। मगर, ये रुपए लेकर मौलिक गायब हो गया। बताया जाता है कि वह कई सालों से ठगी करता रहा।
पढ़ें: पाटीदार गुटों में हुआ झगड़ा तो हार्दिक बोले- इसलिए भाजपा में नहीं गया क्योंकि 9 महीने जेल करा दी थी












Click it and Unblock the Notifications