खुद को नेवी अफसर बताकर फेसबुक पर प्रेमजाल में फंसाया, दिल्ली से अहमदाबाद बुलाकर किया रेप

गांधीनगर। फेसबुक पर मित्रता हुई, प्रेम हुआ, शादी करने के दावे किये, मिलने के बहाने ढूंढे और लड़की को बुलाकर होटल में रेप किया। अहमदाबाद में दिल्ली की रहने वाली एक लड़की के साथ बड़ा धोखा हुआ है। लड़की के साथ बलात्कार करने वाला अपने आपको भारतीय नौसैनिक बता रहा था। यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही 26 वर्षीय लड़की ने वस्त्रापुर पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि एक व्यक्ति, जिसने खुद को नौसैनिक अधिकारी के रूप में पेश किया, उसने शादी का वादा करने के बाद पिछले नवंबर में वस्त्रापुर इलाक़े की एक होटल में उसके साथ बलात्कार किया।

फेसबुक से हुई दोस्ती

फेसबुक से हुई दोस्ती

छत्तीसगढ़ की मूल निवासी और दिल्ली की रहने वाली शिकायतकर्ता लड़की ने पुलिस को बताया कि 30 साल का आरोपी केशव गोयल ने उससे फेसबुक पर पिछले साल दोस्ती की थी। शिकायत दर्ज करने के बाद, पुलिस ने कहा कि नवंबर 2018 में लोनावाला में आईएनएस शिवाजी में स्थित केशव गोयल ने महिला को बताया कि वह दस दिनों के लिए जामनगर में आनेवाले हैं। उसने लड़की से पूछा कि क्या वे गुजरात में किसी जगह पर मिल सकते हैं। लडकी ने हां बोला, बाद उन्होंने लडकी को बताया कि उसने अहमदाबाद में एक होटल में सुइट बुक किया है, जहां दोनों मिल सकें।

लड़की को गुजरात बुलाया

लड़की को गुजरात बुलाया

यह लड़की पहली बार 7 नवंबर को वस्त्रापुर झील के पास उस व्यक्ति से मिली और उसके बाद उसने उसे 10 नवंबर को अपने होटल के कमरे में मिलने के लिए कहा। जब लडकी उसके कमरे में गई तो उसने सबसे पहले उससे बात करना शुरू किया और कहा कि वह उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने कथित तौर पर छेडछाड़ करने पर मना करने पर उसके साथ बलात्कार किया।

शादी से किया मना

शादी से किया मना

लड़की ने हाल ही में उस व्यक्ति से शादी की योजना के बारे में पूछा तब उसने सीधे ही मना कर दिया। शादी नहीं होने की वजह से लड़की ने वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन में बलात्कार की शिकायत दर्ज कराई। वस्त्रापुर पुलिस ने होटल और झील के आसपास से सीसीटीवी फुटेज इकट्ठा करना शुरू कर दिया। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि आरोपी भारतीय नौसेना में है या उसने लडकी को झूठ बोला है। हालांकि आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+