पाकिस्तान में फंसे गुजरात के 80 लोग, वापस लाने के लिए परिवार लगा रहे मोदी सरकार से गुहार
गांधीनगर। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। उसने भारत और पाकिस्तान के बीच सप्ताह में दो दिन चलने वाली समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को बंद कर दिया है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ और कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं गुजरात में रहने वाले कुछ परिवार पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। उनको भारत आने में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गुजरात के 80 से ज्यादा नागरिक पाकिस्तान के कराची में फंसे हैं। उनके परिवारवालों को गहरी चिंता है। गोधरा के नागरिक जब पाकिस्तान में थे तब भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लिये 370 को हटाने का निर्णय लिया था। अब भारत और पाकिस्तान के बीच यातायात को रोक दिया गया है।

गोधरा में अल्पसंख्यक समुदाय के रिश्तेदार कराची, पाकिस्तान में स्थित गोधरा कॉलोनी में रहते हैं। ये परिवार गोधरा से पाकिस्तान तक माल और सामानों का आदान-प्रदान करते हैं। त्योहार के दौरान दोनों देशों में रहने वाले परिवार सीमा पार करते हैं। इसी तरह पिछले दो महीनों में गोधरा के 80 से अधिक लोग पाकिस्तान के कराची में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। अब उन्हें भारत वापस आना है लेकिन कोई यातायात सुविधा नहीं है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में महत्वपूर्ण बात यह है कि दोनों देशों के बीच परिवहन का मुख्य स्रोत एकमात्र रेलवे है जो दोनों देशों की ओर से बंद है।
पाकिस्तान गए गोधरा के 80 से अधिक नागरिक पिछले एक महीने से पाकिस्तान में फंसे हुए हैं। पाकिस्तान में फंसे इन लोगों के परिजनों से मोदी सरकार से मामले को गंभीरता से लेने और उनको मुल्क वापस लाने की अपील की है। दोनों देशों के बीच के यातायात तो फिलहाल खत्म कर दिया है।
Recommended Video
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications