36वें नेशनल गेम्स गुजरात में इसी माह से, 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
गांधीनगर। प्रधानमंत्री के गृहराज्य गुजरात में इस महीने अंतिम सप्ताह से 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 शुरू होंगे। ये खेल 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों में देशभर के 20 हजार से ज्यादा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। गुजरात में इन खेलों का आयोजन छह शहरों में किया जाएगा, उन शहरों में अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, राजकोट व भावनगर शामिल हैं।

गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेल
राष्ट्रीय-खेलों का आयोजन कराने वाले एक पदाधिकारी ने बताया कि, गुजरात के छह शहरों में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर के दौरान होगा। उन्होंने कहा कि, ये 36वें राष्ट्रीय खेल हैं, जहां 36 खेलों का आयोजन कराया जाएगा। जिनके आयोजन में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 20 हजार से अधिक खिलाड़ी, प्रशिक्षक और इस क्षेत्र के अधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि, राष्ट्रीय खेल गुजरात 2022 के कर्टेन रेजर में गृह मंत्री अमित शाह भी भाग लेंगे।

आयोजन 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक होगा
अमित शाह हाल में जब गुजरात आए तो उन्हें 36वें नेशनल गेम्स के आयोजन के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि, गृह मंत्री 36वें राष्ट्रीय खेल-2022 के कर्टेन रेजर और 11वें खेल महाकुंभ के समापन समारोह में शाम करीब 7 बजे ट्रांसस्टेडिया, कांकरिया में भाग लेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद 36वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। अधिकारियों ने कहा कि, गुजरात में 27 सितंबर से 10 अक्टूबर तक जो खेल आयोजन होगा, उसमें विभिन्न प्रकार के 36 खेल आयोजित किए जाएंगे।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उद्घाटन समारोह
इन राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन समारोह मोटेरा के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। जहां 20 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस खेलोत्सव के माध्यम से राष्ट्रीय एकता की थीम पर आजादी के अमृत महोत्सव पर्व पर गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें नेशनल गेम्स के अंतर्गत अहमदाबाद, गांधीनगर, वडोदरा, सूरत, राजकोट व भावनगर में तैयारियां शुरू हो जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications