'मेरा बॉस दिल्ली आ रहा है, उतरते ही कूट देना... ' वायरल हुआ इंडिगो पर किया गया ये ट्वीट
Recommended Video

नई दिल्लीः हाल ही में सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस का एक वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें एक यात्री के साथ स्टाफ की बदसलूकी देखने को मिली थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई लोगों ने एयरलाइंस स्टाफ को बुरा बताया वो वहीं लोगों ने सोशल मीडिया का सहारा लेकर खिंचाई शुरू कर दी। वहीं वीडियो के बाद अब एक ट्वीट वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ ट्वीट
लेकिन इनदिनों सोशल मीडिया पर एक ट्वीट काफी वायरल हो रहा है, एक शख्स इंडिगो से मदद के लिए ट्वीट करता है, यात्री के सवाल के जवाब में इंडिगो द्वारा पूछा जाता है कि आपको क्या मदद चाहिए तो शख्स ने ऐसा जवाब दिया कि हंसी नहीं रुकेगी।

शख्स ने किया ये ट्वीट
शख्स ने लिखा कि "मेरा बॉस 3 बजे की फ्लाइट से दिल्ली आ रहा है....जैसे ही वो उतरे उसे कूट देना।" इसके बाद ये ट्वीट खूब वायरल हुआ। इसे हजारों लोग रिट्वीट और लाइक कर चुके हैं।

एयरलाइंस से मांगी थी ये मदद
बता दें, यात्री से बदसलूकी मामले में इंडिगो एयरलाइन की काफी आलोचना हुई थी। 7 नवंबर को इंडिगो ने पिटाई वाला वीडियो पर माफी मांगी थी। ये वीडियो 15 अक्टूबर, 2017 का बताया जा रहा है। चेन्नई से आए यात्री राजीव कटियाल आईजीआई एयरपोर्ट पर कोच बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान कहासुनी हुई और फिर इंडिगो स्टाफ ने उनकी पिटाई कर दी थी।












Click it and Unblock the Notifications