UP News: पत्नी ने पति की चाय में मिला दी नशे की गोली, फिर किया ऐसा काम, जानकर कांप उठी लोगों की रूह
UP News: उत्तर प्रदेश की फिरोजाबाद जनपद में एक पत्नी द्वारा प्रेमी के लिए अपने पति की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है की पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर अवैध संबंध में बाधक बन रहे पति को नशीला पदार्थ मिलाकर चाय पिलाया। पति जब बेहोश हुआ तो उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।
पति की हत्या करने के बाद उसने पति के शव को कमरे में फंदे से लटका दिया। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी इस मामले में मृतक की मां द्वारा बहू प्रीति और उसके प्रेमी सुरजीत तथा उसके दोस्तों के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था।

मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार करते हुए इस घटना का खुलासा किया। मामले का खुलासा करते पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह द्वारा बताया गया कि मृतक की पत्नी प्रीति का अवैध संबंध उसके गांव के ही रहने वाले सुरजीत नामक युवक के साथ काफी समय से था।
पत्नी की अवैध संबंध की जानकारी उसके पति सोनू को हो गई थी और सोनू द्वारा इसका विरोध किया जाता था। बताया जा रहा है कि इस बात को लेकर सोनू और उसकी पत्नी में लगातार कहासुनी होती थी। ऐसे में प्रीति ने सोनू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
ऐसे में एक दिन उसने अपने अपने पति को चाय में नशे की गोली मिलाकर पिला दिया। थोड़ी देर में जब उसका पति बेहोश हो गया तो उसने अपने प्रेमी को बुलाया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसने रस्सी के सहारे उसे कमरे में लटका दिया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर नशे की गोली, रस्सी और मोबाइल बरामद किया गया है। जबकि फरार सुरजीत की तलाश जारी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications