फिरोजाबाद में आखिर क्यों लगे इजरायइली प्रोडक्ट बॉयकॉट के पोस्टर, फिलिस्तीन कनेक्शन आया सामने
Firozabad News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद नगर में स्थित मस्जिदों के बाहर इजरायली सामानों के बहिष्कार का पोस्टर लगा हुआ है। यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है।
जानकारी के मुताबिक, यहां के मुस्लिम समाज के लोग फिलिस्तीन पर हमले का विरोध कर रहे हैं। इसलिए यहां के लोगों ने इजरायली सामानों का बहिष्कार किया है।एक दर्जन से अधिक सामानों की तस्वीर छपी है।

इतना ही नहीं मुस्लिम समाज में इजरायली सामानों को न खरीदे का बकायदा ऐलान भी किया जा रहा है। मौलाना अशरफ ने कहा जिन लोगों ने ये ऐलान किया है सोच समझ कर ही किया होगा। जिस तरह से फिलिस्तीन में बच्चे मारे जा रहे हैं, इसका विरोध होना चाहिए।
Recommended Video
पोस्टर में लिखा है कि आज के ज़माने में जो पैसों से मजबूत है वही ताकतवर देश है। हम करीब 90 प्रतिशत इसराइली सामान इस्तेमाल करते हैं। जिससे वो मज़बूत है। हमें चाहिए हम सभी इसराइली सामान का बॉयकॉट करें। अल्लाह की रज़ा के लिए और अपनी कोम के लिए इस आजमाइश में हम सब एक साथ खड़े हो जाएं और हम इसराइली सामान नहीं खरीदेंगे।
इस बारे में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच कर पोस्टर लगाने वालों को चिन्हित कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।












Click it and Unblock the Notifications