UP News: ससुर और बहू ने की कोर्ट मैरिज, बेटा बाहर से कमाकर घर लौटा तो खुला राज, गांव वाले भी रह गए हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद से ससुर बहू के रिश्ते को कलंकित करने वाला एक शर्मनाक मामला सामने आया है। फिरोजाबाद जनपद में एक बेटे ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि उसने अपनी बहू से कोर्ट मैरिज कर ली है।
मामले में बेटे द्वारा शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। वही इस मामले की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में भी तरह-तरह की चर्चा चल रही है। लोगों का कहना है कि रिश्ता को कलंकित करते हुए कोई व्यक्ति इस हद तक गिर सकता है, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था।

दरअसल, यह पूरा मामला फिरोजाबाद जनपद के फरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। बताया जा रहा है कि एक महिला के पहले पति की मौत हो गई थी। पति की मौत हो जाने के बाद महिला ने स्वास्थ्य केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ 20 साल पहले पुनर्विवाह किया था।
पहले पति से महिला के दो बेटे थे जिसमें बड़े बेटे की 5 साल पहले शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि बेटे की शादी होने के बाद बेटे का उसकी पत्नी से अक्सर विवाद होता था जिसके चलते वह पत्नी को छोड़कर प्रयागराज में कमाने के लिए चला गया था।
इधर बेटे के बाहर कमाने जाने के बाद उसका पिता उसकी ससुराल में आता जाता रहता था। आरोप है कि इसी बीच ससुर की नजदीकियां उसकी बहू से बढ़ने लगी और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। बताया जा रहा है कि बेटा जब बाहर से वापस लौटा तो उसे इस करतूत की जानकारी हुई।
उसके बाद वह फरियाद थाने पहुंचा और पुलिस से इस मामले की शिकायत की। बेटे द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस का कहना है की बेटे द्वारा आरोप लगाए गए हैं लेकिन कोर्ट मैरिज करने का कोई साक्ष्य नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications