UP News: ससुराल वालों ने मुंडवा दिया महिला का सिर, जब पहुंची थाने तो पुलिस भी रह गई हैरान, सामने आई ये वजह
UP News: फैजाबाद जनपद से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। फिरोजाबाद जनपद की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि दहेज के लिए उसके ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते हैं।
महिला ने बताया कि प्रताड़ित करने के साथ ही उन लोगों ने उसका सिर मुंडन करवा दिया। ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची तो उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए।

महिला का सिर मुंडवाने के साथ ही उसके आइब्रो को भी छ्लिवा दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि यह सब करने के साथ ही ससुराल वालों द्वारा उसे बुरी तरह मारा पीटा गया।
महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
पूरा मामला फिरोजाबाद जनपद के हिमायूपुर नगला पचिया का है। यहां की रहने वाली एक महिला ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोगों द्वारा दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था।
मारपीट कर लोग उसे दहेज लाने के लिए कहते थे। महिला का आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर उन लोगों ने उसका सिर मुंडवा दिया और आइब्रो भी मुंडवा दिया। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications