UP News: तहसीलदार ने किसान को डराने के लिए उठाया हाथ, गुस्से में किसान ने जड़ दिया कंटाप, देखें Video
UP News: फिरोजाबाद जनपद का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक बुजुर्ग किसान तहसीलदार को थप्पड़ मार रहा है। इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
बुजुर्ग किसान द्वारा तहसीलदार को थप्पड़ मारते समय पुलिसकर्मी भी आवाक रह गए। हालांकि उसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसान को पकड़ लिया। यह भी कहा जा रहा है कि पकड़ने के बाद पुलिस जब उसे जीप में बैठाने जा रही थी।

उस दौरान बुजुर्ग का भतीजा वहां पहुंच जाता है और वह भी तहसीलदार के ऊपर पीछे से लात चला देता है। फिलहाल बुजुर्ग किसान और उसके भतीजे को पुलिस ने पकड़ लिया और दोनों के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। किसी शख्स ने इस मामले का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
Recommended Video
एसडीएम के आदेश पर पहुंचे थे तहसीलदार
यह पूरा मामला फिरोजाबाद जनपद के नगला तुर्सी गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में प्रवीण और वीरेश्वर नामक दो लोग पड़ोसी हैं। दोनों के घर और खेत आसपास हैं। खेत की जमीन पर प्रवीण द्वारा चारदीवारी करवाई जा रही थी जिसका वीरेश्वर विरोध कर रहा था।
इस मामले को लेकर प्रवीण द्वारा एसडीम के यहां प्रार्थना पत्र देकर भूमि की पैमाइश कराते हुए बाउंड्री वॉल करवाने की अनुमति मांगी गई थी। प्रार्थना पत्र के बाद एसडीएम सत्येंद्र सिंह द्वारा मौके पर तहसीलदार लालता प्रसाद को जांच करने के लिए भेजा गया था।
बताया जा रहा है कि रविवार दोपहर में तहसीलदार गांव में पहुंचे और उक्त विवादित भूमि के पास दोनों पक्षों को बुलाया गया। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी इसी दौरान वीरेश्वर तहसीलदार से कासुनी करने लगा।
इस दौरान तहसीलदार लालता प्रसाद वीरेश्वर को धमकाने के लिए हाथ उठाते हैं। तहसीलदार केवल हाथ उठाए थे, उसी वक्त वीरेश्वर तहसीलदार को थप्पड़ मार देता है। वीरेश्वर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद तहसीलदार जमीन पर गिर जाते हैं।
उसके बाद तहसीलदार को उठाने के साथ ही वीरेश्वर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं वीरेश्वर को जीप में बैठाते समय वीरेश्वर का भतीजा धर्मेंद्र भी वहां पहुंचता है और वह तहसीलदार पर हमला कर देता है। इस मामले में लेखपाल की तकरीर पर चाचा भतीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications