आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, पांच यात्रियों की मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, पांच यात्रियों की मौत

फिरोजाबाद, जून 29: खबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से है, यहां मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हुआ, जहां एक खड़ी डबल डेकर बस में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी।

Truck collided with double-decker bus in Agra-Lucknow Expressway, five no more

प्राप्त समाचार के मुताबिक, फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग पहुंच गए और हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य में जुट गई।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मानें तो यह बस राजस्थान से लखनऊ जा रही थी, तभी नगला खंगार क्षेत्र में आगरा एक्सप्रेसवे के 61 किलोमीटर माइलस्टोन के पास खराब हो गई। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, दो यात्री घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीएम योगी ने जताया दुःख
फिरोजाबाद में हुई मार्ग दुर्घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ दुख जताया है। साथ ही जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंच कर पीड़ितों की सहायता करने के निर्देश दिए। घायलों को भी बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+