Firozabad News: शादी के दिन ससुराल की बजाय जेल पहुंचा दूल्हा, मेहंदी लगाकर दुल्हन करती रही इंतजार

फिरोजाबाद में शादी के दिन एक दूल्हे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया अभी एटीएम काटकर पैसे चोरी करता था।

Firozabad Groom News

Firozabad जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के लिए एक युवक की बारात निकलने वाली थी और इसी दौरान पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार कर ली। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया दूल्हा एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें से नगदी चुरा लेता था। पुलिस द्वारा उसके पास से गैस कटर और अन्य सामग्री बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस द्वारा उसे मंगलवार को जेल भेज दिया गया।

मंगलवार को ही निकलने वाली थी उसकी बारात

मंगलवार को ही निकलने वाली थी उसकी बारात

यह भी बता दें कि मंगलवार को एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा द्वारा इस घटना का खुलासा किया गया। उन्होंने बताया कि विभव नगर थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद निवासी 27 वर्षीय आकाश गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता टूंडला थानाअंतर्गत ट्विन टावर अर्चिडग्रीन सोसाइटी में फ्लैट नंबर 803 में किराए पर मकान लेकर रहता था। एसपी सिटी द्वारा यह भी बताया गया कि मंगलवार को ही आकाश गुप्ता की शादी तय थी और बारात निकलने वाली थी। इसी दौरान एटीएम चोरी के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मंगलवार को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से वह जेल चला गया।

सीसीटीवी कैमरे द्वारा खुला था राज

सीसीटीवी कैमरे द्वारा खुला था राज

पुलिस द्वारा जारी सूचना में यह भी बताया गया कि अभियुक्तों अशोक गुप्ता द्वारा बीते 2 फरवरी की रात्रि में जलेसर रोड आर्य नगर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटने का प्रयास किया गया था। इसके अलावा 4 फरवरी को भी जैननगर स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को भी काटने का प्रयास किया गया। बताया गया कि उपरोक्त दोनों मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। पुलिस द्वारा यह भी कहा गया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की कद काठी का पता चल पाया था हालांकि घटना को अंजाम देने से पूर्व सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का काले रंग का स्प्रे छिड़क देता था।

शादी के दिन भी एटीएम में करने पहुंचा चोरी

शादी के दिन भी एटीएम में करने पहुंचा चोरी

पुलिस द्वारा बताया गया कि 7 फरवरी को अशोक गुप्ता की शादी थी और उस दिन ही वह जलेसर रोड विभव नगर स्थित हिटाची एटीएम को काटने का प्रयास किया। यह भी बताया गया कि उस एटीएम में सफलता हाथ नहीं लगी तो आरोपी आकाश गुप्ता जलेसर रोड पर ही स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटने के लिए पहुंच गया। पुलिस द्वारा बताया गया कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को काटते समय पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और अभियुक्त आकाश गुप्ता को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

दुल्हन और उसके घर वाले दूल्हे का करते रहे इंतजार

दुल्हन और उसके घर वाले दूल्हे का करते रहे इंतजार

बताया जा रहा है कि आकाश गुप्ता की शादी जहां तक थी वहां पहले तो इसकी जानकारी नहीं मिली। ऐसे में लड़की पक्ष के लोग तैयारियों में जुटे थे। दुल्हन और उसके घर वाले बारात और दूल्हे के आने का इंतजार करते रहे इधर चोरी के आरोप में पकड़ा गया दूल्हा जेल भेज दिया गया। जब कन्या पक्ष के परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। फिलहाल पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त आकाश गुप्ता के पास से एक एलपीजी सिलेंडर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस कटर, गैस पाइप, पाना, सब्बल, स्प्रे पेंट सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया।

Recommended Video

    रुपयों की खातिर दूल्हे ने काटा एटीएम, घोड़ी चढ़ने से पहले पहुंचा जेल

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+