Eid al-Adha 2023: कुर्बानी नहीं, गाय की सेवा कर मनाई बकरीद; कहा: 'हमेशा रक्षा करने का लेते हैं संकल्प'

वैसे तो ईद-उल-अज़हा के त्यौहार को कुर्बानी के लिए जाना जाता है। पूरे देश में इस दिन हजारों लाखों बकरों की कुर्बानी दी जाती है। वहीं अगर बात हिंदुस्तान के एलावा बाकी मुस्लिम देशों की करें तो वहां गाय की भी कुर्बानी दी जाती है। लेकिन बृहस्पतिवार को बकरीद के मौके पर यूपी के फ़िरोज़ाबाद में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां मुस्लिम समाज कुर्बानी देने से इतर गौ माता की सेवा करता दिखा।

गाय की सेवा का संकल्प
दरअसल, फिरोजाबाद में मुस्लिम समाज ने एक अलग ही मिसाल पेश की है। बकरीद पर कुर्बानी न देकर, गाय की सेवा का संकल्प लिया है। मुस्लिम समाज की इस पहल की चारो तरफ सरहाना की जा रही है। ईद के मौके पर लिए इस संकल्प से सभी खुश हैं। वहीं इस ईद को बहुत खास तरीके से समाज के लोग मना रहे हैं।

Muslim community celebrated eid by serving and giving food to cow instead of sacrificing goat

मुस्लिम समाज गाय की सेवा और रक्षा करेगा
बता दें कि ईद के मौके पर फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गौशाला में राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारी पहुंचे और गाय को पहले माला पहनाई और फिर उन्हें फल आदि खिलाए। साथ ही आगामी तीन दिनों तक इसी तरह ईद का पर्व मनाने की बात कही। इन लोगों का कहना है कि मुस्लिम समाज गाय की सेवा करेगा, उनकी रक्षा करेगा। किसी भी प्रकार से गाय को कोई हानि न हो, इसके लिए काम करेगा।

Muslim community celebrated eid by serving and giving food to cow instead of sacrificing goat

आने वाली पीढ़ी को विरासत में देंगे गंगा जमुनी तहजीब
इस अनोखे तरीके से ईद मनाने वाले राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्होंने यह पहल इसलिए की है ताकि आने वाले समय में सभी को गंगा जमुनी तहजीब विरासत के रूप में मिल सके। बता दें कि इस मौके पर राष्ट्रीय मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूफी हसन कादरी ने गायों को माला पहनाई और उनको फल भी खिलाए।

Recommended Video

    फिरोजाबाद: बकरीद पर मुस्लिम समाज का ये काम, सभी को कर गया हैरान

    गौशाला की रखवाली करने वाले का कहना है कि मुस्लिम मंच के लोग गौ माता की सेवा करने के लिए आये थे। हमने इनका स्वागत किया और सभी मुस्लिम भाइयों ने गौ माता को माला पहनाई और उन्हें फल खिलाकर सेवा दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+