फिरोजाबाद के काठ बाजार में भीषण आग, 24 दुकानें जलकर खाक
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में स्थित काठ बाजार में भीषण आग लग गई है। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आ रही हैं। घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश कर रही हैं।
एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि हमे तकरीबन एक घंटा पहले इसकी जानकारी मिली है कि काठ बाजार में आग लग गई है। यह आग वहां लगी है जहां फर्नीचर बनाने का काम हो रहा था।

यह बड़ी आग थी। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है। अभी तक इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। तकरीबन 24 दुकानें इस आग में जल गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications