Love affair: 'न इधर की न उधर की', घर से भागी लड़की को प्यार में मिला ऐसा दर्द, अब हो रहा पछतावा
Love affair: प्यार मोहब्बत में घर छोड़ कर फरार होने वाली कुछ लड़कियों का ऐसा हश्र होता है जिसे सुनकर आपको हैरानी होगी। ऐसा ही एक ताजा मामला उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद से सामने आया है।
फिरोजाबाद जनपद में प्रेमी के लिए अपने परिवार और घर पर छोड़कर उसके घर पहुंची लड़की के साथ ऐसी घटना घटी जिससे उसे जिंदगी भर का दर्द मिला है और अब उसे पछतावा हो रहा है।

यह पूरा मामला फिरोजाबाद जनपद के दक्षिण थाना क्षेत्र का है। रामगढ़ की रहने वाली 23 साल की एक लड़की दक्षिण क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से 8 साल से प्यार करती थी।
बताया जा रहा है कि पिछले महीने उसके प्रेमी ने शादी कर ली। शादी करने के बाद उसके प्रेमी ने उसे बातचीत करना बंद कर दिया। ऐसे में अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमिका अपना घर छोड़कर उसके घर पहुंच गई।
प्रेमिका द्वारा बताया गया कि वह जब उसके घर पहुंची तो प्रेमी और उसके बीच काफी विवाद हुआ। प्रेमिका का आरोप है कि विवाद के बाद प्रेमी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसके ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया।
ज्वलनशील पदार्थ डालने के बाद वह चीखने चिल्लाने लगी। उसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है। लड़की गंभीर रूप से झुलस गई है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पीड़िता से पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications