फिरोजाबाद: मिट्टी ढहने से 35 फीट बोरवेल में गिरा मजदूर, पांच घंटे तक चला रेस्कयू लेकिन....

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, सैफपुर गांव के समीर खेत में बोरिंग की सफाई कर रहा मजदूर मिट्टी ढहने से 35 फीट गहरी बोरिंग में गिर गया। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों तत्काल सूचना पुलिस और जिला प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

labour fell into 35 feet borewell and died in Firozabad

जिला प्रशासन ने मजदूर को बचाने के लिए लगातार पांच घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। करीब 5 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी मजदूर बोरिंग से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह मौके पर नहीं पहुंचे, जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। वहीं ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मजदूर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजन सरकार से मुआवजे की मांग को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों पर आक्रोशित हो गए।

काफी मान मनौवल पर परिजनों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस को सौंपा। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि मृतक मजदूर कल्याण सिंह मैनपुरी जिले के नगला बिका कनकपुर (थाना बरनाहल) का रहने वाला था। जिस खेत में बोरिंग की सफाई कर रहा था, उसके समीप में ही उसका गांव है। हादसे की सूचना मिलते ही मजदूर के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। जैसे ही बोरिंग से मजदूर को निकाला गया, वो उसे लेकर गांव की तरफ भाग गए थे। पुलिस के मुताबिक घटना की जांच कराई जा रही है। उधर, मजदूर की मौत के बाद ग्रामीणों में गुस्सा है। पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+