Toilet का दरवाजा खोलते ही उड़ गए होश, बैठा था पांच फीट लंबा मगरमच्छ
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के मुहब्बतपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान के शौचालय में पांच फीट लंबा मगरमच्छ छुपकर बैठा हुआ देखा गया। दरअसल, शौचालय का दरवाजा खोलते ही युवक की नजर मगरमच्छ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसने घर के सदस्यों को मगरमच्छ के होने की जानकारी दी। जिसके बाद उनके भी होश और उड़ गए।

पांच फीच लंबा था मगरमच्छ
इस दौरान दहशत में आए परिवार के सभी लोग घर के बाहर आ गए और ग्रामीणों को जानकारी दी। जिसके बाद वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम को सूचना दी। सूचना पर आगरा से 4 सदस्यीय एसओएस की टीम ने फिरोजाबाद जाकर मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। वाइल्ड लाइफ एसओएस ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर मगरमच्छ को वापस यमुना नदी में छोड़ा दिया। वहीं, घर के शौचालय में 5 फीट लंबा मगरमच्छ दिखने पर परिवार के लोग भयभीत हो उठे।

मगरमच्छ देखकर उड़ गए होश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मदपुर गांव में जिस मकान के शौचालय में मगरमच्छ घुसा, उसके पास ही तालाब है। बुधवार की रात किसी वक्त तालाब से निकलकर मगरमच्छ मकान के अंदर बने शौचालय में घुस गया। गुरुवार की सुबह परिवार के मुखिया ने शौचालय का दरवाजा खोला तो वहां मगरमच्छ देखकर उनके होश उड़ गए। दहशत में आए परिवार के सभी लोग घर के बाहर आ गए। चीख-पुकार मच गई, जिसे सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए।

यमुना नदी में मगरमच्छ को छोड़ा
परिवार के लोगों ने बताया कि शौचालय में मगरमच्छ है। डरे-सहमे परिवारजनों ने शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग से वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही वन्यजीव संरक्षण संस्था से चार सदस्यीय टीम पिंजड़ा सहित अन्य आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने बचाव अभियान शुरू किया और मगरमच्छ को शौचालय से बाहर निकाल कर उसे सफलतापूर्वक पिंजरे में बंद कर लिया। बाद में टीम ने बटेश्वर के नारंगी घाट स्थित यमुना नदी में मगरमच्छ को छोड़ दिया।

आसान नहीं था रेस्क्यू ऑपरेशन
जसराना रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी तुलसीराम डोहरे ने कहा कि सूचना मिलते ही हमने तुरंत अपनी टीम गांव में तैनात कर दी और वाइल्डलाइफ एसओएस टीम से संपर्क किया, क्योंकि हमने उनके साथ पहले भी इसी तरह के कई बचाव अभियानों पर काम किया है। टीम ने मगरमच्छ को पकड़कर यमुना नदी में छोड़ दिया है। वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंजरवेशन प्रोजेक्ट्स, बैजूराज एम.वी ने कहा कि हमारी टीम को मगरमच्छ बाहर निकालने के दौरान अत्यधिक सावधानी बरतनी पड़ी। चूंकि शौचालय छोटा था और टीम के पास मगरमच्छ की आरामदायक हैंडलिंग के लिए सीमित दायरा था। इसलिए यह रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications