Firozabad: दूल्हे की हरकत देख भड़की दुल्हन, बोली- 'जहर खाकर मर जाउंगी, इस शादी नहीं करूंगी'

फिरोजाबाद में फेरे के समय दूल्हे की हरकत देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। इस दौरान दुल्हन ने कहा कि जहर खाकर मर जाऊंगी, लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी।

Firozabad News

Firozabad News: दूल्हा-दुल्हन के साथ कभी-कभी कुछ मजाक इतना भारी पड़ जाते है, जिसके बारे में हम सोचते ही नहीं हैं। ऐसा ही कुछ उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देखने को मिला। यहां शादी कार्यक्रम के दौरान दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे के साथ मजाक करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दूल्हे ने कुछ ऐसी हरकत कर दी, जिसे देखकर दुल्हन भड़क गई और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

दुल्हन द्वारा शादी करने से इनकार करने पर दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत भी चली। लेकिन, दुल्हन शादी करने के लिए तैयार नहीं हुई। इस दौरान परिजनों ने दुल्हन पर दवाब डालने की कोशिश भी की। लेकिन, दुल्हन ने कहा कि जहर खाकर मर जाऊंगी, लेकिन इससे शादी नहीं करूंगी। इसके बाद बरात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई। यह मामला फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिकोहाबाद इलाके के एक युवक की शाजी नगला झाल की रहने वाली युवती के साथ तय हुई थी। शादी की तय तारीख के अनुसार दूल्हा पक्ष बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारातियों का बढ़िया स्वागत सत्कार किया। इसके बाद एक-एक करके शादी की रस्में होने लगीं और दूल्हा-दुल्हन ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई।

जयमाला के कार्यक्रम के बाद दूल्हा-दुल्हन को खाने की टबल पर ले जाया गया। इस दौरान दुल्हन की कुछ सहेलियां भी थीं। दोनों खाना खा रहे थे, तभी दुल्हन की सहेलियों ने दूल्हे के साथ कुछ हंसी मजाक करना शुरू कर दिया। जिसपर दूल्हा कुछ भड़क गया और उसने कुछ ऐसा कहा जो दुल्हन और उसकी सहेलियों को बुरा लग गया। हालांकि, उस वक्त मामला थोड़ा शांत हुआ तो दुल्हन वहां से चली गई।

हालांकि, जब और लोगों को जब बात पता चली तो वह शादी को सकुशल निपटाने के प्रयास करते रहे। इसके बाद फेरे लेने और कन्यादान की रस्म का समय आया। इस मौके पर दूल्हे ने फिर कुछ ऐसी हरकत की जिसे देखकर दुल्हन और भड़क गई। उसने तुरंत फैसला किया और शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन द्वारा शादी से इनकार के बाद मौके पर हंगामा होने लगा और दोनों पक्षों के लोग जुट गए।

Recommended Video

    फिरोजाबाद: बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, दो भाग में मिला शव

    मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रामीणों पंचायत कर दुल्हन को शादी के लिए मनाने की कोशिश की औऱ उसे समझाया। मगर दुल्हन नहीं मानी। दुल्हन ने यहां तक कह दिया कि जहर खाकर मर जाउंगी लेकिन इस लड़के से शादी नहीं करूंगी। इसके बाद परिजन भी बेउत्तर हो गए। जब बात नहीं बनी तो दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन का वापस जाना पड़ा। इस पूरे मानमले पर थानाध्यक्ष हरवेंद्र मिश्राने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+