शत-शत नमन : कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवान के परिजनों को किया सम्मानित
शत-शत नमन कार्यक्रम : 6 यूपी बटालियन एनसीसी फिरोज़ाबाद के अधिकारियों द्वारा बुधवार को फ़िरोज़ाबाद जनपद में सेना के शहीद सैनिक राजेश कुमार के वीर परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर शुरू किये गए 'शत-शत नमन कार्यक्रम' के तहत सेना के वीरों के परिवारों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके चलते स्मृति चिन्ह भेंट किया जा रहा है। जिससे भविष्य में आनेवाली पीढ़ी हमारे वीर सैनिकों के गौरवमयी इतिहास को याद रख सकें। इसी क्रम में 6 यूपी बटालियन एनसीसी फिरोज़ाबाद के अधिकारियों द्वारा बुधवार को फ़िरोज़ाबाद जनपद में सेना के शहीद सैनिक राजेश कुमार के वीर परिजनों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे राजेश कुमार
बता दें कि सिरसागंज के ग्राम हुसैनपुर में रहने वाले राजेश कुमार जम्मू कश्मीर के राजौरी में 25 जून 2001 को आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्होंने देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और वीरगति प्राप्त की। उस दौरान राजेश कुमार 'राजपूत रेजीमेंट' से थे और 3 राष्ट्रीय रायफल मैं कार्यरत थे। जिसके चलते उनकी बहादुरी और देशभक्ति को सलाम करने के लिए उत्तर प्रदेश के जनपद फ़िरोज़ाबाद से 6 यूपी बटालियन एनसीसी के अधिकारीयों द्वारा उनके परिवार, उनकी पत्नी संगीता देवी और उनकी माताजी को सम्मानित किया गया।

Recommended Video

परिवार का लिया हालचाल, किया नमन
इस दौरान युद्ध क्षेत्र में शहीद हुए राजेश कुमार के परिवार वालों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हस्ताक्षरित स्मृतिचिन्ह भेंट किए गए। सभी अधिकारीयों ने उनके परिवार से लम्बी वार्ता की और उनका हालचाल लिया। उनसे पूछा कि आपको कोई परेशानी तो नहीं है। वहीं इस मौके पर करनल प्रशांन्त पचोरी, सूवेदार मेजर बी एस रावत, सुवेदार कुलवीर सिंह, हवलदार बलबीर सिंह तथा एनसीसी कैडेट्स एवं शहीद की माँ पत्नी व बड़े भाई राजवीर सिंह तथा अन्य परिजन , ग्राम प्रधान तथा ग्राम हुसैनपुर के ग्रामीण मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications