साली बनी घरवाली: बारात आने से पहले दुल्हन दे गई 'धोखा', दूल्हे ने साली संग रचाई शादी

फिरोजाबाद, 19 दिसंबर: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शादी से जुड़ा एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बारात आने से पहले दुल्हन ने अपने ही परिवार के लोगों चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। परिजनों के बेहोश होन पर वह अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। वह अपने साथ लाख रुपए के गहने और एक लाख रुपए कैश भी ले गई। देर शाम तक दुल्हन का पता न लगने पर उसकी छोटी बहन से शादी कर दी गई।

मोहल्ले में रहने वाले युवक से चल रहा था अफेयर

मोहल्ले में रहने वाले युवक से चल रहा था अफेयर

मामला उत्तर थाना क्षेत्र का है। 20 वर्षीय युवती का अपने ही मोहल्ले में रहने वाले युवक से अफेयर चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले इस रिश्ते से तैयार नहीं थे। दोनों ने परिवार को मनाने की कई कोशिशें की, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। युवती के परिजनों से प्रेमी संग शादी करवाने से साफ इनकार कर दिया था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी झलकारी नगर निवासी युवक से तय कर दी थी। युवती भी तैयार हो गई थी।

परिवार को बेहोश कर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

परिवार को बेहोश कर प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन

18 दिसंबर यानि शनिवार को बारात आनी थी। परिवार में खुशी माहौल था। सब तैयारियों में जुटे थे। शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे घर में महिला संगीत का कार्यक्रम समाप्त हुआ था। संगीत कार्यक्रम के दौरान युवती ने ढोलक बजाई और जमकर डांस भी किया। युवती के भाई ने बताया कि संगीत कार्यक्रम के बाद युवती ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर मां समेत पांच लोगों को पिला दिया। सभी लोगों के बेहोश होने के बाद युवती आधी रात में गहने और नकदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।

होने वाली साली से करवा दी गई शादी

होने वाली साली से करवा दी गई शादी

सुबह जब परिजनों को होश आया तो युवती घर में नहीं मिली। नशीली चाय पीने की वजह से सभी की तबीयत बिगड़ गई। रिश्तेदारों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। इसके बाद कुछ लोग मोहल्ले में रहने वाले प्रेमी के घर पहुंचे, जहां ताला लटका मिला। प्रेमी और उसका परिवार भी फरार था। काफी देर दोनों की तलाश की गई, फिर भी कुछ नहीं पता चला। इसके बाद घरवालों की रजामंदी के बाद दुल्हन की छोटी बहन से युवक की शादी कर दी गई। थाने में युवती के प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर उत्तर संजीव कुमार दुबे ने बताया कि युवती और उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+