FIFA World Cup 2022: टूर्नामेंट के आगाज के 5 दिन बाद अब तक का सर्वश्रेष्ठ गोल कौन सा है ?
विश्वकप फुटबॉल 2022 के पांच दिन हो चुके हैं। अब तक खेले गये मैचों में सर्वश्रेष्ठ गोल कौन सा है ? इंग्लैंड के गैरी निलेकर और ब्राजील के रोनाल्डिन्हो दुनिया के महान फुटबॉलर गिने जाते हैं। इनकी राय में अब तक का सर्वश्रेष्ठ गोल ब्राजील के रिचर्लिसन ने क्रोएशिया के खिलाफ किया। उन्होंने मैच के 73वें मिनट में बाइसिकिल किक लगा कर यह दर्शनीय गोल किया था। फुटबॉल के प्रशंसक हों या पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी, इस गोल को देख कर हर कोई मंत्रमुग्ध है। अब रिचर्लिसन के फुटबॉल कौशल की शान में कसीदे पढ़े जा रहे हैं।

कैसे हुआ यह गोल ?
ब्राजील के लेफ्ट विंगर विनिसियस, नेमार से मिले पास को हाफलाइन से लेकर आगे बढ़े। फिर उन्होंने क्रोएशिया के पेनल्टी बॉक्स में रिचर्लिसन के क्रॉस पास दिया। गेंद जमीन से कुछ ऊंची थी। रिचर्लिसन विनिसिया की तरफ ही देख रहे थे। उनके पास गोल के सामने पलटने का समय नहीं था। पीछे क्रोएशिया के दोनों बैक भी खड़े थे। तब रिचर्लिसन ने गेंद को ऊपर उछाला फिर बाइसिकिल शॉट लगा कर उसे गोल में डाल दिया। फुटबॉल में बाइसिकिल शॉट बहुत मुश्किल माना जाता है। वह इस लिए क्यों शॉट लेते समय खिलाड़ी गोल की उल्टी दिशा में होता है। उसे गोलपोस्ट के एंगल का पता नहीं होता। पूर्वानुमान के आधार पर हवा में उछल उसे किक लेना होता है। इस कोशिश में वह जमीन पर गिर भी पड़ता है। इस तरह गोल करने के लिए विशिष्ट योग्यता की जरूरत होती है। सबके लिए यह शॉट आसान नहीं होता। वह भी विश्वकप जैसे बड़े मंच पर। रिचर्लिसन जैसे आला दर्जे के खिलाड़ी के लिए ही यह संभव था।
“एक महीना पहले रो रहा था और अब इस गोल की हो रही चर्चा”
रिचर्लिसन की उम्र 25 साल है और वे ब्राजील की अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी हैं। उन्होंने ब्राजील की तरफ से 39 मैच खेले हैं जिसमें 19 गोल किये हैं। सर्बिया के खिलाफ ब्राजील 2-0 से जीता था। ये दोनों गोल रिचर्लिसन ने किये थे। उन्होंने दूसरा गोल बाइसिकिल किक किया था। फुटबॉल विशेषज्ञों का कहना है, इसे गोल ऑफ द टूर्नामेंट करार दिया जा सकता है। क्रोएशिया-ब्राजील का यह मैच पहले हाफ तक गोलरहित बराबर था। दूसरे हाफ का मैच शुरू हुआ तो 62 वें मिनट रिचर्लिसन ने ब्राजील के लिए पहला किया। नेमार से मिले पास पर विनिसियस ने गोल में सटीक निशाना दागा। लेकिन क्रोएशिया के गोलकीपर ने उसे रोक दिया। गेंद रिबाउंड हो कर रिचर्लिसन के पास आयी जिसे उन्होंने गोल में डाल दिया। रिचर्लिसन इंग्लिश प्रीमियर लीग में टॉटनहम हॉटस्पर क्लब की ओर से खेलते हैं। एक महीने पहले एवरटन के खिलाफ मैच में उनकी पिंडली चोटिल हो गयी थी। तब यह कहा जा रहा था कि शायद वे 2022 का विश्वकप नहीं खेल पाएं। रिचर्लिसन भी चिंतित थे कि इंजुरी की वजह से शायद उन्हें ब्राजील की विश्वकप टीम में न चुना जाए। लेकिन जल्द ही उनकी रिकवरी हुई। आज उनके खाते में विश्वकप का सर्वश्रेष्ठ गोल दर्ज हो चुका है। किस्मत ने उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि तय कर रखी थी। उन्होंने कहा, एक महीना पहले मैं रो रहा था और आज इस गोल की चर्चा कर रहा है।
रिचर्लिसन सबसे आक्रामक और तेज फॉरवर्ड
सर्बिया के खिलाफ प्रदर्शन से रिचर्लिसन को 7 प्वाइंट मिले हैं। वे ब्राजील के चौथे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने विश्वकप के किसी मैच में पहले दो गोल किये। इसके पहले ब्राजील के करेका ने 1990, नेमार ने 2014 और फिलिप कौटिन्हो ने 2018 के विश्वकप में यह उपलब्धि पायी थी। ब्राजील की मौजूदा टीम में रिचर्लिसन को सबसे खतरनाक फॉरवर्ड माना जाता है। उन्होंने अकेले ही सर्बियाई रक्षापंक्ति को तहस नहस कर दिया। सर्बियाई टीम पिछले साल फाइनल तक पहुंची थी। फाइनल में वह फ्रांस से हार कर दूसरे स्थान पर रही थी। वह किसी लिहाज से कमजोर टीम नहीं थी। ब्राजील केवल तीन शॉट ही क्रोएशिया के गोल में दाग पाया। लेकिन इन तीन में से उसने दो को गोल में तब्दील कर दिया। इस तरह ब्राजील ने बता दिया और जता दिया कि उसे यूं ही दुनिया की नम्बर एक टीम नहीं माना जाता।
ब्राजील 2022 के कप का सबसे प्रबल दावेदार !
इस मैच में सर्बिया के साथ दिक्कत ये हुई कि ब्राजील ने उसे उभरने का मौका ही नहीं दिया। ब्राजील ने सर्विया के गोलपोस्ट पर 19 हमले किये। इस ब्राजीली आक्रमण से निबटन में सर्बिया इतना बेदम रहा कि वह प्रभावकारी काउंटर अटैट नहीं कर सका। इसकी वजह से वह ब्राजील के गोल पर एक भी निशाना नहीं लगा सका। ब्राजील की फॉरवर्ड लाइन के इस खेल को देख कर कहा जा रहा है कि वह 2022 में कप का सबसे प्रबल दावेदार है। 2018 में ब्राजील क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम से 1-2 से हार गया था। लेकिन इस बार पूरे दमखम से मैदान में उतरा है।












Click it and Unblock the Notifications