जानें कैसे, आपके मोबाईल फोन की बैटरी से होती है आपकी जानकारी लीक?

नयी दिल्ली। इन दिनों देश-विदेश में टेक्नोलॉजी की क्रांति आई हुई है। हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है या फिर करना चाहता है। ऐसे में आपको अपने मोबाईल फोन से संबंधित कुछ जानकारी अवश्य रखनी चाहिए। खास कर आपकी वो जो आपकी निजता से या फिर आपकी पर्सनल जानकारी से संबंधित है। जी हां आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि आपके फोन की बैटरी आपकी जानकारी को लीक कर सकती है।

अगर आपको लगता है कि अपने मोबाईल फोन में वेब ब्राउजर पर इन्कॉग्निटो मोड चुनकर या किसी प्रॉक्सी टूल को लगाकर आप पूरी तरह से सुरक्षित है तो ये आपकी गलतफहमी है। दरअसल एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि आपके फोन की बैटरी भी आपके बारे में काफी सारी जानकारी इधर-उधर कर सकती है। जानिए कैसे...

 बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

सिक्यॉरिटी रीसर्चरों की एक टीम के एक शोधपत्र 'द लीकिंग बैटरी' के मुताबिक आपकी जानकारी आपकी बैटरी के जरिये दूसरे लोगों तक पहुंच रही है।

 बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

स्टडी के मुताबिक ऐसा किसी मालवेयर के कारण नहीं बल्कि HTML 5 की एक बिल्ट-इन स्पेसिफिकेशन के कारण होता है।

 बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

अगर आप HTML 5 को सरल भाषा में जाने तो यह एक कोर टेक्नॉलजी मार्कअप लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल वर्ल्ड वाइड वेब को दूसरों तक पहुंचाने के लिए होता है।

 बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

HTML के बैटरी API से वेबसाइट्स विजिटर की डिवाइस में कितनी बैटरी बाकी है यह जानकारी मिलती हैं। जो विजिटर के डिवाइस में कम बैटरी होने पर उन्हें अपनी वेबसाइट का टोन्ड डाउन वर्जन पेश कर सकती हैं ताकि उनकी बैटरी की कम खपत हो।

 बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

लेकिन जिस तरह से यह होता है, उससे ह मारी जानकारी वेबसाइट्स के हाथों लग जाती है। जैसे-जैसे हम अलग-अलग वेबसाइट्स पर जाते हैं और वेबसाइट्स के हाथ हमारा डेटा लगता है, इस सारी जानकारी को इकट्ठा कर किसी व्यक्ति की पहचान का पता लगाना आसान हो जाता है।

 बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

ऐसे में कई साइटों पर मौजूद एक थर्ड-पार्टी स्क्रिप्ट वेब स्क्रिप्ट्स को मिली बैटरी की जानकारी के आधार पर कम समय में यूजर्स की विजिट्स को लिंक कर सकती है।

 बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

शोधकर्ताओं के मुताबिक जून 2015 तक फायरफॉक्स, क्रोम और ओपरा उन ब्राउजर्स में शामिल थे जो बैटरी स्टेटस API को सपोर्ट कर रहे थे।

बैटरी से होती है जानकारी लीक

बैटरी से होती है जानकारी लीक

ऐसे में बैटरी के जरिए अपनी पहचान को छुपाने के लिए आप फायरफॉक्स आधारित टॉर ब्राउजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+