Driving Licence: अंतरराष्ट्रीय है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, इन देशों में भी चला सकते हैं वाहन!
क्या आप भी विदेश जाने के बारे में सोच रहे हैं या फिर एक मल्टी-कंट्री बाइक या कार राइड करने पर विचार कर रहे हैं, अगर हां, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस बहुत काम आ सकता है।
हम कुछ ऐसे ही देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जहां पर आप अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ बिना किसी समस्या के वाहन चला सकते हैं।

अमेरिका
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस अमेरिका में एक साल तक के लिए वैध होता है, हालांकि अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में भारतीय लाइसेंस की वैधता की अवधि में फर्क है। अमेरिका के ज्यादातर राज्यों में आप किराये के वाहन के साथ एक साल तक वाहन चला सकते हैं। ध्यान रहे, अमेरिका के कई राज्यों की पुलिस द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस के साथ-साथ इंटरनेशनल ड्राइविंग परमिट (आईडीपी) भी मांगा जाता है। यात्री को I-94 फॉर्म भी अपने साथ रखना होता है, जो अमेरिका में उनके वैध प्रवेश का प्रमाण होता है।
सिंगापुर
सिंगापुर में भी भारतीय लाइसेंस मान्य है। सिंगापुर में वाहन चलाने के लिए व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और वहाँ पर भारतीय लाइसेंस 12 महीनों के लिए मान्य है। इसके अलावा सिंगापुर में जिन 18 साल से ज्यादा लोगों के पास वर्क पास, डिपेंडेंट पास या फिर स्टूडेंट पास है, वो वाहन चला सकते हैं। सिंगापुर में भारतीय लाइसेंस के सहारे वाहन चलाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित करें कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में हो, यदि नहीं, तो उसको ट्रांसलेट करवा लें।
स्विट्जरलैंड
आप अपने भारतीय लाइसेंस का उपयोग करके स्विट्जरलैंड में वाहन चला सकते हैं, लेकिन आपका भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में होना अनिवार्य है। वाहन किराए पर देने वाली एजेंसियां कई बार भारतीय लोगों से ड्राइविंग लाइसेंस समेत आईडीपी की मांग भी करती हैं, हालांकि, ज्यादातर एजेंसियां अंग्रेजी में भारतीय लाइसेंस को स्वीकार कर लेती हैं। स्विट्जरलैंड के टूरिंग क्लब के अनुसार, यात्री अपने राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ स्विट्जरलैंड में 12 महीने तक गाड़ी चला सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में आप अपने भारतीय लाइसेंस को वाहन चलाने के लिए बेझिझक होकर इस्तेमाल कर सकते हैं। आप अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी हिस्से में 3 महीने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, भारतीय अपना ड्राइविंग लाइसेंस ऑस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी (एसीटी), न्यू साउथ वेल्स, साउथ ऑस्ट्रेलिया और क्वींसलैंड में एक साल तक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान ये रखें कि आपका भारतीय लाइसेंस अंग्रेजी में हो। साथ ही एक और बात, भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया में आप बाईं तरफ वाहन चला सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस दक्षिण अफ्रीका में वैध है, यदि वह अंग्रेजी में है और कम से कम 5 साल पुराना है। दक्षिण अफ्रीका में जो भारतीय लोग भारतीय लाइसेंस के सहारे वाहन चलाते हैं, उनसे भारतीय दूतावास द्वारा एक व्याख्या पत्र ले जाने की सिफारिश की जाती है, जिसे आमतौर पर स्थानीय अधिकारियों और दक्षिण अफ्रीका में काम करने वाले ज्यादातर भारतीयों द्वारा स्वीकार किया जाता है। दक्षिण अफ्रीका में आप भारतीय लाइसेंस के साथ एक साल तक वाहन चला सकते हैं।
कनाडा
कनाडा में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस 2 महीनों की अवधि के लिए वैध है। अगर आप चाहते हैं कि आप इस अवधि से भी ज्यादा कनाडा में वाहन चलाएं तो आपको अलग से एक परमिट लेने की आवश्यकता पड़ेगी। एक महत्वपूर्ण बात का और ध्यान रखें कि कनाडा में भारत से विपरीत दाई तरफ वाहन चलाएं जाते है। कनाडा में आप आईडीपी भी बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते हैं और कनाडा में ज्यादातर वाहन किराए पर देने वाली एजेंसियों द्वारा आईडीपी की मांग की जाती है।
स्वीडन
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस स्वीडन में बिना किसी समस्या के इस्तेमाल किया जा सकता है। स्वीडन में आप अपने भारतीय लाइसेंस के सहारे एक साल तक वाहन चला सकते हैं। अगर आपका भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस हिंदी में है, तो इसे अंग्रेजी, स्वीडिश, जर्मन, फ्रेंच या फिर नॉर्वेईयन भाषा में ट्रांसलेट कराना ना भूले। स्वीडन में भी भारत की तरह वाहन चलाने की सबसे कम आयु 18 वर्ष है। स्वीडन में अपने ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अपना एक फोटोग्राफ और आईडी भी हमेशा अपने साथ लेकर चले।
जर्मनी
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस जर्मनी में भी मान्य है। अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आप जर्मनी में 6 महीने तक वाहन चला सकते हैं, लेकिन उसके बाद आपको अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को जर्मन ड्राइविंग लाइसेंस में कन्वर्ट करने की आवश्यकता होगी। जर्मनी में आपको वाहन चलाने के लिए अपने हिंदी ड्राइविंग लाइसेंस को अंग्रेजी या जर्मन में ट्रांसलेट कराना होगा, जिसमें आपकी मदद पुलिस एजेंसी या फिर भारतीय दूतावास कर सकता है।
फ्रांस
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस फ्रांस में 1 वर्ष के लिए वैध है लेकिन इसके साथ फ्रेंच में आधिकारिक ट्रांसलेशन या फिर आईडीपी होना अनिवार्य है। यदि आप एक वर्ष से अधिक समय तक फ्रांस में रहने का सोच रहे हैं तो आपको अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को फ्रेंच लाइसेंस में कन्वर्ट कराना होगा। एक महत्वपूर्ण बात का और ध्यान रखें कि फ्रांस में लेफ्ट हैंड ड्राइव सिस्टम है जिससे भारतीयों को फ्रांस में गाड़ी चलाने में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ बेझिझक होकर एक साल तक वाहन चला सकते हैं, लेकिन इस एक साल की गिनती आपके न्यूजीलैंड में कदम रखने से शुरू हो जाएगी। बता दें की न्यूजीलैंड में वाहन चलाने की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष है, भारत की तरह 18 वर्ष नहीं। न्यूजीलैंड में आपको अन्य देशों की तरह अपना भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में ट्रांसलेट कराने की आवश्यकता होगी, जिसमें आप न्यूजीलैंड ट्रांसपोर्ट एजेंसी से सहायता ले सकते हैं। न्यूजीलैंड में आपको आईडीपी की आवश्यकता नहीं है।
यूनाइटेड किंगडम
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को यूनाइटेड किंगडम, विशेष रूप से इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में मान्यता प्राप्त है, जो ड्राइवर को देश में प्रवेश से लेकर एक वर्ष तक कुछ निश्चित श्रेणी के वाहनों को चलाने की अनुमति देता है और उन वाहनों में केवल चार पहिया और दो पहिया वाहन शामिल है। अगर भारतीयों को यूनाइटेड किंगडम में वाहन चलाना है, तो लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए और वहां के सभी यातायात नियमों का पालन करना होगा।
मलेशिया
अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आप मलेशिया में बिना किसी चिंता और दिक्कत के वाहन चला सकते हैं, बस केवल एक शर्त पर कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस हिंदी में नहीं बल्कि अंग्रेजी या फिर मलायी भाषा में होना चाहिए। आप चाहे तो अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस को अंग्रेजी या मलायी भाषा में ट्रांसलेट करवा सकते हैं। आपको अपने भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ मलेशिया में वाहन चलाने के लिए मलेशिया में भारतीय दूतावास या फिर स्थानीय पुलिस से भी हरी झंडी प्राप्त करने की आवश्यकता होती है।
-
बांग्लादेश के राजदूत रियाज़ हामिदुल्लाह ने भारत के साथ संवेदनशील मुद्दों के सौहार्दपूर्ण समाधान का आह्वान किया। -
Lucknow Petrol Crisis: पेट्रोल की किल्लत? बाइक में सिर्फ ₹200-कार में ₹1000 का तेल! DM बोले- मांग 35% बढ़ी -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Petrol Diesel Shortage Fact Check: सच में भारत के पास अब सिर्फ दो दिन का पेट्रोल बचा है? या 60 दिन का बैकअप? -
Uttar Pradesh LPG Cylinder Price Today List: गैस सिलेंडर Lucknow में कितना महंगा? 39 जिलों में कितना है रेट? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन?












Click it and Unblock the Notifications