बहन प्रसव पीड़ा से चीखती रही, वो मुस्कुराते हुए उसके साथ सेल्फी लेती रही
बहन प्रसव पीड़ा से चीखती रही, वो फेसबुक के लिए सेल्फी लेती रही
नई दिल्ली। सेल्फी की दीवानगी किस कदर बढ़ती जा रही है, इसका एक और नमूना सामने आया है। अमेरिका के टेक्सास में महिला ने तब सेल्फी ली जब उसकी बहन बच्चे को जन्म दे रही थी और लेबर पेन से चीख रही थी।


लेना चाहती थी अनोखी सेल्फी
टेक्सास की कैट अक अद्भुत सेल्फी लेना चाहती थी और उसे लगा कि उसकी बहन जब बच्चे को जन्म देगी तो वो सेल्फी ले ले। उसने इसी वक्त सेल्फी ली भी और उसे शेयर भी किया।

तस्वीर पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
कैट की तस्वीर पर कुछ लोग उसकी तारीप कर रहे हैं तो कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। कई लोग इसे शानदार सेल्फी बता रहे हैं, जिसमें बहन की चीखों को अनसुना कर वो मुस्कुरा रही है तो कुछ इसे असंवेदनशील कह रहे हैं।

बहन की मर्जी से ली सेल्फी
कैट ने इस सेल्फी को लेकर बताया कि उसने अपनी बहन से कहा था कि वो सेल्फी लेने जा रही है लेकिन जब उसको दर्द बढ़ा तो वो उसको कुछ याद नहीं रहा। कैट की ये सेल्फी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications