लोकसभा चुनाव में क्या आप इन क्रिमिनल प्रत्याशियों को वोट देंगे?
लखनऊ। नरेंद्र मोदी या लाल कृष्ण आडवाणी कहां से चुनाव लड़ेंगे इस पर पूरे देश की निगाहे हैं, लेकिन एक आपराधिक पृष्ठभूमि वाला नेता कहां से चुनाव लड़ रहा है इसकी किसी को फिक्र क्यों नहीं? इस गंभीर बात के साथ हम एक सवाल आपसे पूछेंगे- इस बार क्या आप हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास, आदि जैसे अपराधों में लिप्त नेताओं को वोट देंगे? उम्मीद है आपका जवाब नहीं में होगा। तो चलिये हम आपको उन प्रत्याशियों के नाम भी बता देते हैं। चुनाव तक वनइंडिया पर आपको उन नेताओं के बारे में ऐसे प्रत्याशियों के बारे में जानकारी नियमित रूप से मिलती रहेगी।
सबसे पहले भाजपा और कांग्रेस के कुल 203 प्रत्याशियों में से 188 प्रत्याशियों की बात करेंगे, जिनके शपथपत्र चुनाव आयोग में जमा हैं। उन शपथपत्रों के अनुसार भाजपा के प्रत्याशियों की पहली तीन सूचियों में कुल 104 प्रत्याशी हैं, जिनमें 62 के शपथ पत्र जमा हैं। वहीं कांग्रेस के 194 में से 126 के शपथपत्र हैं। इन शपथपत्रों के अनुसार भाजपा के 62 में से 23 (कुल संख्या का 37 प्रतिशत) प्रत्याशियों पर क्रिमिनल केस हैं, जबकि 14 (कुल संख्या का 23 प्रतिशत) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं कांग्रेस में 33 प्रत्याशी (कुल संख्या का 26 प्रतिशत) आपराधिक मामलों से युक्त हैं, जबकि 10 (कुल संख्या का 8 प्रतिशत) पर गंभीर आरोप हैं।
कांग्रेस के प्रत्याशी ज्यादा अमीर
अगर संपत्ति की बात करें तो भाजपा के कुल 62 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 3 करोड़ की है, जबकि कांग्रेस के 126 प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 6 करोड़ रुपए की है।
स्लाइडर में हैं और भी गंभीर बातें जो आप जरूर पढ़ें-

किसे वोट देंगे आप
इस चुनाव में आप किसे वोट देंगे, इसका उत्तर आप हमें मत दीजिये, खुद को दीजिये, क्योंकि यह आपके भविष्य का सवाल है।

करोड़पति प्रत्याशी
शुरुआती सूचियों में भाजपा के 126 में से 86 प्रत्याशी (68 प्रतिशत) और कांग्रेस के 62 में से 30 प्रत्याशी (48 प्रतिशत) करोड़पति हैं।

भाजपा की लिस्ट में हत्या के आरोपी
भाजपा की लिस्ट में लखीमपुर (असम) से सरबानंद सोनोवाल हैं, जिन पर हत्या का मुकदमा दर्ज है।

कांग्रेस की लिस्ट में हत्या के आरोपी
कांग्रेस की लिस्ट में हत्या के आरोपी अधीर रंजन चौधरी (वर्तमान सांसद) बहरामपुर से लड़ रहे हैं।

कांग्रेस में हत्या के प्रयास के आरोपी
मुशीराबाद से अब्दुल मन्नान हुसैन, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह, श्रावस्ती से विनय कुमार पांडे लड़ रहे हैं, जिन पर हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं।

भाजपा, कांग्रेस में अपहरणकर्ता
बीड से सांसद गोपीनाथ मुंडे खड़े हो रहे हैं, जिन पर अपहरण का मामला दर्ज है। वहीं कांग्रेस से अब्दुल मन्नान हुसैन जो मुशीराबाद से खड़े हो रहे हैं उन पर भी ऐसा ही मामला दर्ज है।

वोट के बदले नोट
अलीगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह, गोंडिया से भाजपा के प्रत्याशी नाना पटोले पर वोट के बदले नोट देने के आरोप हैं।

सबसे अमीर प्रत्याशी
अब तक जारी सूचियों में सबसे अमीर प्रत्याशी नवीन जिंदल हैं, जिनके पास 131.07 करोड़ की संपत्ति है, जबकि प्रतापगढ़ से कांग्रेस सांसद रत्ना सिंह के पास 67.82 करोड़ की संपत्ति है वहीं कांग्रेस के रामपुर से प्रत्याशी काजिम अली खान उर्फ नावेद मियां के पास 56.89 करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications