Helicopter Crash: क्यों क्रैश हो रहे हैं सेना के हेलीकॉप्टर, जानिए कब दुर्घटनाग्रस्त हुए सैन्य विमान

पिछले कुछ सालों में भारतीय सेना के दर्जनों विमान और हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं, और कई पायलट हताहत हुए हैं।

Why are army helicopters crashing list of big military aircraft crashed in india

Helicopter Crash: 4 मई 2023 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारवाह नदी के पास भारतीय सेना का एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर ध्रुव दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें एक जवान शहीद हो गया और दो पायलटों को गंभीर चोटें आई हैं। हेलीकॉप्टर का मलबा चिनाब नदी में मिला है। वहीं जख्मी पायलटों को रेस्क्यू करने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

गौर करने वाली बात यह है कि पिछले महीने 16 मार्च 2023 को भी अरुणाचल प्रदेश के मंडला पहाड़ी क्षेत्र के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें दो पायलटों का निधन हो गया था। जिसके बाद सेना के अधिकारियों ने बताया था कि दुर्घटना के पीछे तकनीकी पहलुओं की जांच की जा रही है। लेकिन, सवाल यह है कि आखिर वे कौन सी तकनीकी खामियां हैं, जिनकी वजह से ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं? क्यों बार-बार सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो रहा है?

वैसे यह कोई एक तरह का हेलीकॉप्टर नहीं है जो दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। इसमें सेना का चीता हेलीकॉप्टर, ध्रुव हेलीकॉप्टर, एमआई-17 (MI-17V5) जैसे कई हेलीकॉप्टर शामिल हैं। हालांकि, पिछले कुछ सालों की बात करें तो इस तरह के कई हेलीकॉप्टर हादसे हो चुके हैं और जवानों की भी मौत हो चुकी है।

जानें, कब-कब सेना के हेलीकॉप्टर के साथ हुआ हादसा

03 अप्रैल 2018 - उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में वायु सेना का एक एम-आई-17 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। गुप्तकाशी से पुनर्निर्माण सामग्री लेकर आ रहा यह हेलिकॉप्टर हेलिपैड से करीब 60 मीटर पहले ही हादसे का शिकार हो गया था। इस हेलिकॉप्टर में छह लोग सवार थे जिनमें से एक को चोट आई थी और बाकी लोग सुरक्षित बच गये थे।

27 फरवरी 2019 - जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में वायु सेना का एमआई-17 क्रैश हो गया था। इसमें वायुसेना के छह अधिकारियों समेत एक आम नागरिक की मौत हो गई थी।

18 नवंबर 2021 - वायु सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश में लैंडिंग करने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हालांकि, पांचों क्रू सदस्य सुरक्षित बच गये थे और उन्हें हल्की चोटें ही आई थीं।

21 सितंबर - 2021: जम्मू के उधमपुर जिले के शिवगढ़ धार इलाके में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। चॉपर में दो लोग सवार थे। इस घटना में पायलट और को-पायलट घायल हो गये, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

8 दिसंबर 2021 - तमिलनाडु के कुन्नूर में जनरल बिपिन रावत का हेलिकॉप्टर क्रैश में निधन हो गया था। वे देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) थे। सेना के सबसे भरोसेमंद कहे जाने वाले एमआई-17 हेलीकॉप्टर में सीडीएस बिपिन रावत की पत्नी मधुलिका रावत समेत सेना के 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हुई थी।

11 मार्च 2022 - जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर में चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार दो पायलटों में से को-पायलट मेजर संकल्प यादव की मौत हो गई थी।

5 अक्टूबर 2022 - अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था। हेलीकॉप्टर में दो पायलट सवार थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

21 अक्टूबर 2022 - अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में सेना का 'रुद्र' हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। इस हादसे में पांच की मौत हुई थी। रुद्र सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है। यह हल्के ध्रुव हेलिकॉप्टर का वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड (WSI) Mk-IV संस्करण है।

50 साल पुराने हैं सेना के हेलीकॉप्टर?

एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्मी एविएशन के पास अभी करीब 190 चीता, चेतक और चीतल हेलिकॉप्टर हैं। इसमें से पांच 50 साल से भी ज्यादा पुराने हैं और करीब 130 हेलिकॉप्टर 30 से 50 साल पुराने हैं।

वहीं सियाचिन और लेह जैसे दुर्गम इलाकों में सेना तक सामान पहुंचाने और लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए इसका इस्तेमाल होता है। पहाड़ी इलाकों में इन्हीं हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन किया जाता है।

आर्मी के अलावा नेवी और एयरफोर्स के पास भी यह हेलिकॉप्टर हैं। एयरफोर्स के पास करीब 120 चीता और चेतक हेलिकॉप्टर हैं। इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स 20 सालों से यह मांग कर रही है कि पुराने यूटिलिटी हेलिकॉप्टर को बदला जाए लेकिन अब तक यह नहीं हो पाया है।

'2017 से 2021 के बीच 15 हेलीकॉप्टर क्रैश'

Recommended Video

    Indian Army का हैलीकॉप्टर क्रैश, दो पायलट की गई जान | Cheetah Helicopter Crashed | वनइंडिया हिंदी

    सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकॉप्टर हादसे में मौत के बाद 18 दिसंबर 2021 को लोकसभा में पूछे गये एक सवाल के जवाब में राज्य रक्षामंत्री अजय भट्ट ने तब कहा था कि साल 2017 से लेकर 2021 के बीच 15 हेलीकॉप्टर हादसे हुए थे। इसमें भारतीय मिलिट्री यानी तीनों सेनाओं के हेलीकॉप्टर क्रैश के बारे में बताया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+