Alisha Lehmann: स्विस फुटबॉलर अलीशा लीमैन को किसने दिया “इंडीसेंट प्रोपोजल”?

Alisha Lehmann: बीते दिनों स्विट्जरलैंड की फुटबॉल खिलाड़ी अलीशा लीमैन ने जर्मन गायिका शिरीन डेविड के साथ "डर-टी टॉक" (Dir Tea Talk) पॉडकास्ट पर एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जब वो मियामी में थी तब उनके साथ एक रात बिताने के लिए एक बहुत ही मशहूर "अंतरराष्ट्रीय" सेलिब्रिटी ने $1,10,000 डॉलर का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। लीमैन को सोशल मीडिया पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में जाना जाता है। इंस्टाग्राम पर उनके 16 मिलियन फॉलोअर्स हैं और उन्हें "दुनिया की सबसे खूबसूरत फुटबॉलर" कहा जाता है।

कौन है अलीशा लीमैन?

अलीशा लीमैन एक स्विस पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं जो महिला प्रीमियर लीग में एस्टन विला फुटबॉल क्लब और स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए फारवर्ड के रूप में खेलती हैं। उनका जन्म 21 जनवरी, 1999 को स्विट्ज़रलैंड के टेगर्टस्ची में हुआ था। अलीशा पहले नेशनालिगा ए और वेस्ट हैम यूनाइटेड के बीएससी वाईबी फ्रौएन और एफए डब्लूएसएल के एवर्टन के लिए खेलती थी। वंडर्स लिस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अलीशा की नेट वर्थ लगभग $2.5 मिलियन डॉलर है।

Who gave “indecent proposal” to Swiss footballer Alisha Lehmann?

अलीशा लीमैन ने क्या आरोप लगाया?

अलीशा लीमैन ने हाल ही में दावा किया कि जब वह मियामी में थीं तो एक "अंतरराष्ट्रीय" सेलिब्रिटी ने उन्हें उनके साथ एक रात बिताने के लिए $1,10,000 डॉलर की पेशकश की थी। लीमैन ने सेलिब्रिटी के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन उन्हें "अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत, बहुत प्रसिद्ध" बताया। जब वह दोस्तों के साथ एक क्लब में थी तब उन्हें उनके फोन पर एक मैसेज मिला और उन्होंने वो प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया। लीमैन के बॉडीगार्ड को सेलिब्रिटी के एजेंट से भी संदेश मिले, जो उनसे प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए विनती कर रहा था। अलीशा ने दावा किया कि वो संदेश अभी भी उनके फोन में ही है। लीमैन के अनुसार, सेलिब्रिटी द्वारा प्रस्ताव देने से पहले वे एक अन्य कार्यक्रम में भी मिले थे। उन्होंने इस प्रस्ताव को साफ़ तौर पर अस्वीकार कर दिया और मजाक में जवाब दिया "सिर्फ $100,000? डॉलर - बिलकुल नहीं!

1993 की एक फिल्म में था ऐसा ही दृश्य

फिल्म "इंडीसेंट प्रपोजल" एक युवा विवाहित जोड़े डायना और डेविड के बारे में है, जिन्हें अपना घर बचाने के लिए $50,000 डॉलर की जरूरत होती है। लास वेगास में उनकी मुलाकात एक अरबपति जॉन गेज से होती है, जो उन्हें डायना के साथ एक रात बिताने के लिए एक मिलियन डॉलर का प्रस्ताव देता है, जिसे पहले तो डेविड और डायना, दोनों ठुकरा देते हैं। लेकिन बाद में डायना डेविड को समझती है कि अगर हमें अपना घर बचाना है तो मुझे गेज के पास जाने दो। और दोनों लोगों को गेज से एक मिलियन डॉलर मिल भी जाते हैं। जब डायना गेज के पास जाती है तभी डेविड तलाक के लिए कागजात तैयार कराता है, और दोनों का तलाक हो जाता है। बाद में, डेविड एक चैरिटी नीलामी बोली में पूरे एक मिलियन डॉलर का दान दे देता है।

अलीशा लीमैन की पर्सनल लाइफ

अलीशा लीमैन खुले रूप से बाईसेक्सुअल हैं। पहले कई लोगों का मानना था कि वो समलैंगिक (लेस्बियन) थी। अलीशा के लव पार्टनर्स की कहानी कम दिलचस्प नहीं है।
• रमोना बाकमैन (2018-2021): अलीशा ने साथी स्विस अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी रमोना बाकमैन को तब डेट किया जब वह वेस्ट हैम के साथ महिला सुपर लीग में शामिल हुईं थी। रमोना उस समय चेल्सी के लिए खेलती थीं।
• डगलस लुइज़ (2021-2022): अलीशा और ब्राज़ीलियाई मिडफील्डर डगलस लुइज़ ने 2021 में सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते की घोषणा की थी। उनकी मुलाकात एस्टन विला में हुई जहां वे दोनों खेलते हैं। हालाँकि, अलीशा लीमैन के कैलेंडर पर विवादों के कारण नवंबर 2022 में उनका ब्रेकअप हो गया। उन्होंने एक कैलेंडर मॉडल बनने का फैसला किया, जो लुइज़ को पसंद नहीं आया।
• वर्तमान में सिंगल: डगलस लुइज़ के साथ ब्रेकअप के बाद से अलीशा लीमैन ने सार्वजनिक रूप से किसी को डेट नहीं किया है। उन्होंने कहा है कि वह अभी किसी नए रिश्ते में बंधने के लिए तैयार नहीं है और उनका ध्यान अपने फुटबॉल करियर पर है।

अलीशा का फुटबॉल करियर

अलीशा लीमैन ने पांच साल की उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था और 2016 में स्विस लीग में बीएससी वाईबी फ्रौएन के साथ पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी बन गईं। अलीशा 2021 में एस्टन विला में शामिल होने से पहले वेस्ट हैम यूनाइटेड और एफए डब्ल्यूएसएल के एवर्टन के लिए भी खेल चुकी हैं। उन्होंने अपनी क्लब टीमों के लिए 143 मैचों में कुल 42 गोल किए हैं।

अलीशा लीमैन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्विट्जरलैंड का भी प्रतिनिधित्व किया है। अलीशा ने अक्टूबर 2017 में अपनी पहली कैप अर्जित की । 26 सितंबर, 2023 तक, उन्होंने स्विट्जरलैंड की राष्ट्रीय टीम के लिए 44 मैचों में 7 गोल किए हैं। लीमैन को उनकी गति, ड्रिब्लिंग स्किल्स और गोल करने की क्षमता के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+