#Valentins Day: टीन एज में ही एक-दूजे को दिल दे बैठे थे अपर्णा-प्रतीक

बैंगलोर। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के बड़े बेटे सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की ही प्रेमकहानी फिल्मी नहीं है बल्कि मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की भी लवस्टोरी भी काफी हद तक फिल्मों जैसी है।

दोनों का प्यार जवां दिलों की मुहब्बत नहीं बल्कि दोनों का इश्क तो टीन एज में तब ही जवान हो गया था जब दोनों हाईस्कूल के छात्र-छात्रा थे। एक विदेशी चैनल को दिये इंटरव्यू में अपर्णा ने इस बात का खुलासा किया था। अपर्णा ने यह भी कहा था कि वो प्रतीक से जब प्यार करने लगी थीं तब तक उन्हेें पता ही नहीं था कि वो सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना के बेटे हैं।

प्रतीक यादव और अपर्णा की इस खूबसूरत कहानी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए प्लीज नीचे की स्लाइडों पर क्लिक कीजिये..

बॉडी पर आया दिल

बॉडी पर आया दिल

वैसे तो प्रतीक यादव रियल एस्टेट के बिजनेसमैन हैं लेकिन अपने पिता मुलायम की तरह वो मार्डन पहलवानी यानी बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं

अपर्णा प्रतीक की फिटनेस की फैन थी

अपर्णा प्रतीक की फिटनेस की फैन थी

दोनों के करीबी बताते हैं कि अपर्णा प्रतीक की फिटनेस की फैन थी और शायद इसी कारण वो प्रतीक को दिल दे बैठी थीं।

पहले ना फिर हां

पहले ना फिर हां

दोनों के प्यार ने शादी का मुकाम पाने के लिए अपने बड़ों का आशीर्वाद मांगा लेकिन ये आशीष उन्हें आसानी से मिला नहीं, हालांकि दोनों की मोहब्बत के आगे मुलायम को झुकना ही पड़ा और बड़े बेटे की बहू की तरह उन्होंने दूसरे बेटे के लिए बिष्ट बहू को हां कह दी।

साल 2011 में शादी

साल 2011 में शादी

फिलहाल अपर्णा और प्रतीक दोनों ने घरवालों की मर्जी से सात फेरे लिए और दोनों ने साल 2011 में शादी की। दोनों की एक बेटी भी है जिसका नाम प्रथमा है।

पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी

पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी

आपको बता दें कि अपर्णा यादव देश के जाने-माने पत्रकार अरविंद सिंह बिष्ट की बेटी हैं और प्रतीक की बचपन की साथी भी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+