UP Election 2017: जानें नौगंवा सादात की खास बातें, जहां अब तक सिर्फ सपा ने की है जीत हासिल
नौगंवा सादात । ज्योतिबा फुले नगर जिले के अतंर्गत नौगंवा सादात विधानसभा सीट उत्तर प्रदेश विधानसभा की 40वीं सीट है। यहां 2012 में समाजवादी पार्टी जीती थी।

बता दें कि 2012 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से 18 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। 2012 के चुनाव में यहां बहुजन समाज पार्टी दूसरे स्थान पर थी।
वहीं राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) और महान दल क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर थी। यह सीट 2008 के परिसीमन के बाद अस्तित्व में आई है। 2012 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुआ था।
2012 के चुनाव परिणाम
- विजेता- समाजवादी पार्टी के असफाक अली खान
- प्राप्त मत- 55,626
- मत प्रतिशत-27.47%
- उप विजेता- बहुजन समाज पार्टी के राहुल कुमार
- प्राप्त मत-51,964
- मत प्रतिशत- 25.66%
- प्राप्त मतों का अंतर- 3,662
- यह सीट सामान्य है।
- 2012 विधानसभा के चुनाव में इस सीट पर 2,79,052 मतदाता थे।












Click it and Unblock the Notifications