वर्ष 2016 के लिए नास्‍त्रेदमस की टॉप 10 भविष्‍यवाणियां

बेंगलुरु। 16वीं सदी के फ्रेंच भविष्‍यवक्‍ता नास्‍त्रेदमस जिनकी कई भविष्‍यवाणियां सच हुईं हैं उन्‍होंने वर्ष 2016 के लिए भी कुछ भविष्‍यवाणियां की थीं। आपको बता दें कि नास्‍त्रेदमस एक ऐसे भविष्‍यवक्‍ता थे जिन्‍होंने जॉन एफ केनेडी की हत्‍या से लेकर हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमले की भविष्‍यवाणी बहुत पहले कर दी थी।

पढ़ें-नास्त्रेदमस ने कर दी थी आईएसआईएस की भविष्यवाणी

वर्ष 2016 के लिए नास्‍त्रेदमस की जो टॉप 10 भविष्‍यवाणियां हैं उनमें सबसे खास है अमेरिका के अस्तित्‍व का खत्‍म होना और रूस की ताकत का बढ़ना।

साथ ही इस वर्ष में दुनिया मौसम के उतार-चढ़ाव की वजह से भी काफी परेशान रहेगी। इसके अलावा उन्‍होंने इस वर्ष में दुनिया के अंत की भी बात कही थी।

पीएम मोदी रहेंगे वर्ष 2026 तक पीएम

आगे की स्‍लाइड्स पर क्लिक करिए और जानिए कि आखिर वर्ष 2016 के लिए नास्‍त्रेदमस ने कौन-कौन सी भविष्‍यवाणियां की थीं।

पहले भी ओबामा पर सही साबित हुई भविष्‍यवाणी

पहले भी ओबामा पर सही साबित हुई भविष्‍यवाणी

नास्‍त्रेदमस ने इस बात का अंदेशा जताया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति बराक ओबामा वर्ष 2016 में अमेरिका के आखिरी राष्‍ट्रपति होंगे। हालांकि ओबामा अपने अंतिम कार्यकाल है लेकिन उन्‍होंने खासतौर पर कहा था, 'लास्‍ट प्रेसीडेंट।' तो क्‍या अमेरिका का सुपरपावर स्‍टेट्स इस वर्ष छीन जाएगा। नास्त्रेदमस ने वर्ष 2013 में बराक ओबामा के अजेय रहने की भी भविष्‍यवाणी की थी।

गर्मी ढाएगी कहर

गर्मी ढाएगी कहर

भूकंप, तूफान और गर्मी से लोग रहेंगे परेशान नास्‍त्रेदमस के मुताबिक वर्ष 2016 में मौसम में काफी बदलाव आएंगे। प्राकृतिक आपदाओं में इजाफो होगा साथ ही साथ बाढ़, तूफान, गर्मी और भूकंप वर्ष 2015 की तुलना में इस वर्ष ज्‍यादा होंगे। साथ ही गर्मी का कहर इस वर्ष भी काफी रहेगा।

ज्‍वालामुखी विस्‍फोट कर देंगे परेशान

ज्‍वालामुखी विस्‍फोट कर देंगे परेशान

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक वर्ष 2016 में धरती की प्‍लेटों में हलचल रहेगी। इसकी वजह से धरती पर कई बड़े बदलाव आएंगे। हो सकता है कहीं सुनामी आए तो कहीं भूकंप से लोग परेशान रहें।

जो अब तक नहीं हुआ वह इस वर्ष होगा

जो अब तक नहीं हुआ वह इस वर्ष होगा

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक पेट्रोल और तेल के खजाने वाले मीडिल ईस्‍ट के कई देशों में इस वर्ष तबाही का मंजर देखने को मिलेगा। हालांकि अभी आईएसआईएस की वजह से मीडिल ईस्‍ट में पहले ही माहौल काफी बुरा है लेकिन वर्ष 2016 में यह और बिगड़ जाएगा।

आसमान से गिरेंगे प्‍लेन

आसमान से गिरेंगे प्‍लेन

मीडिल ईस्‍ट में अनगिनत ब्‍लास्‍ट्स होंगे और वर्ष 2016 में प्‍लेन क्रैश आम बात नहीं रह जाएगी। गौरतलब है कि पिछले चार वर्षों से मीडिल ईस्‍ट में एक नया माहौल है। यहां के 10 देशों में पहले ही अरब क्रांति के साथ सिविल वॉर की शुरुआत हुई।

 खत्‍म हो जाएगी दुनिया!

खत्‍म हो जाएगी दुनिया!

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक युद्ध इस ओर सबसे बड़ा कदम होगा। उन्‍होंने लिखा था कि मौतों की संख्‍या में इजाफा होगा और सब कुछ ऐसा होगा जिसकी किसी ने कल्‍पना तक नहीं की थी। नास्‍त्रेदमस ने ही ईराक वॉर और आईएसआईएस के उद्भव की भविष्‍यवाणी कर डाली थी।

कई जगह युद्ध और कई साजिशें

कई जगह युद्ध और कई साजिशें

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक व्‍हाइट हाउस हमेशा से ही युद्ध को किसी खेल की तरह देखता है। इस वर्ष उसके पास कई ऐसी योजनाएं हमेशा रहीं हैं जिनके जरिए वह दुनिया को तबाह कर सके। मीडिल ईस्‍ट के साथ अमेरिका का तनाव बढ़ेगा और स्थितियां असाधारण होंगी।

पिघल जाएंगे साउथ और नार्थ पोल

पिघल जाएंगे साउथ और नार्थ पोल

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक इस वर्ष साउथ और नॉर्थ पोल पिघलने शुरू हो जाएंगे। नास्‍त्रेदमस के अलावा ग्‍लोबल वॉर्मिंग पर अध्‍ययन कर रहे वैज्ञानिकों ने भी यह बात कही है नॉर्थ पोल पहले से ज्‍यादा गर्म हो चुका है। हालांकि अभी तक साउथ पोल के बारे में वैज्ञानिकों ने कुछ नहीं कहा है।

अमेरिका से मिलेगा सहयोग

अमेरिका से मिलेगा सहयोग

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक इजरायल पर चारों ओर से हमले होंगे लेकिन उसे इसमें पश्चिमी देशों का सहयोग मिलेगा। इसकी वजह से इजरायल कई सेनाओं से लड़ सकेगा और उसका भविष्‍य बेहतर होगा।

अगर यूरोप और पश्चिम से रहेगा दूर

अगर यूरोप और पश्चिम से रहेगा दूर

नास्‍त्रेदमस के मुताबिक अगर रूस, यूरोप और पश्चिमी देशों के साथ नहीं आया तो उसका कदम सही दिशा की ओर होगा। आपको बता दें कि सीरिया की वजह से रूस और अमेरिका एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+