Taapsee Pannu: तापसी पन्नू से पहले भी कई भारतीय अभिनेत्रियां कर चुकी है विदेशियों से शादी!

Taapsee Pannu: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री तापसी पन्नू अपने लंबे समय के बॉयफ्रेंड और डेनिश बैडमिंटन खिलाड़ी, मैथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही है।

तापसी और मैथियास उदयपुर में शादी करेंगे। लेकिन तापसी पन्नू पहली ऐसी भारतीय अभिनेत्री नहीं है जो किसी विदेशी से शादी कर रही है। इनसे पहले भी कई भारतीय अभिनेत्रियां विदेशियों से शादी कर चुकी हैं।

 Indian actresses have married foreigners!

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

"मुझसे शादी करोगी", "अग्निपथ", "दोस्ताना", "कृष" जैसी फिल्मों के लिए मशहूर भारतीय अभिनेत्री और फिल्म प्रोड्यूसर प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक, म्यूजिशियन और अभिनेता निक जोनास से शादी की है। दोनों ने एक दिसंबर, 2018 को राजस्थान में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।

प्रियंका और निक ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। 15 जनवरी 2022 को प्रियंका और निक के घर किलकारी गूंजी जब प्रियंका ने बेटी, 'मालती मैरी' को जन्म दिया। प्रियंका और निक पहली बार एक अवॉर्ड शो में मिले थे जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियाँ बढ़ी। आपको बता दें कि प्रियंका और निक के बीच में 10 साल का अंतर है, और प्रियंका निक से बड़ी है।

राधिका आप्टे और बेनेडिक्ट टेलर

कई सुपरहिट भारतीय फिल्मों जैसे अंधाधुन, पैडमैन, बाज़ार, विक्रम वेधा, आदि में अहम भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली प्रसिद्ध अभिनेत्री राधिका आप्टे ने लंदन के एक प्रमुख संगीतकार, वायलनिस्ट बेनेडिक्ट टेलर से शादी की है। दोनों ने सितंबर 2012 में उत्तरी इंग्लैंड में शादी की थी।

वैसे तो राधिका अपनी व्यक्तिगत जानकारी को मीडिया के सामने बहुत कम साझा करती है, लेकिन राधिका ने बताया कि उनकी शादी एक प्राइवेट वेडिंग थी, जहां उन्होंने केवल दोस्तों और परिवार के खास लोगों के साथ जश्न मनाया, खुद खाना बनाया और यादगार समय बिताया। राधिका और बेनेडिक्ट की शादी को एक दशक से अधिक समय हो गया है।

सेलिना जेटली और पीटर हाग

सेलिना जेटली, एक भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है, जो "नो एंट्री", "अपना सपना मनी मनी", "थैंक यू" जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी है। सेलिना को ऑस्ट्रियाई बिजनेसमैन और होटल कारोबारी पीटर हाग में अपना जीवनसाथी मिला।

उनकी प्रेम कहानी 2010 में दुबई में एक भारतीय फैशन ब्रांड के उद्घाटन पर हुई। दोनों ने एक दूसरे के नंबर लिए, डेटिंग शुरू की और जल्द ही शादी करने का फैसला लिया। अगस्त 2010 में, सेलिना के माता-पिता से मिलने के लिए पीटर मुंबई आए और एक डिनर आउटिंग के दौरान उन्होंने सेलिना को प्रपोज किया। दोनों ने 2011 में शादी कर ली। सेलिना ने 2012 में एक और 2017 में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन 2017 में पैदा हुए जुड़वा बच्चों में से एक की मौत हो गई।

प्रीती जिंटा और जेन गुडइनफ़

भारतीय एंटरप्रेन्यर और अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने 1998 से 2007 कई प्रमुख फिल्मों में काम किया है जिनमें, "कोई मिल गया", "कभी अलविदा ना कहना", "वीर जारा" जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल थी। प्रीती जिंटा ने फरवरी 2016 में अपने से 10 साल छोटे जेन गुडइनफ़ से लॉस एंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की।

बिजनेसमैन नेस वाडिया के साथ उतार-चढ़ाव भरे रिश्ते के बाद, प्रीति जिंटा को लॉस एंजिल्स के फाइनेंशियल एनालिस्ट जेन गुडइनफ़ से प्यार हुआ। कई मीडिया रिपोर्ट्स का मानना है कि शादी करने से पहले प्रीति और जेन ने लगभग 5 साल डेट किया था। नवंबर 2021 में, प्रीती और जेन ने जुड़वाँ बच्चों का स्वागत किया, एक बेटा जिसका नाम जय और एक बेटी जिसका नाम जिया है।

श्रिया सरन और आंद्रेई कोस्चिव

"दृश्यम", "शिवाजी द बॉस", "छत्रपति" जैसी कई भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रिया सरन ने 19 मार्च, 2018 को रूस के एक बिजनेसमैन और टेनिस खिलाड़ी आंद्रेई कोस्चिव के साथ शादी की थी। श्रिया ने राजस्थान के उदयपुर के लेक पैलेस होटल में एक खूबसूरत समारोह में आंद्रेई से शादी की। दोनों वर्ष 2021 में एक बेटी के माता-पिता बने, जिसको उन्होंने 'राधा सरन कोस्चिव' नाम दिया। श्रिया और आंद्रेई भारत के पैपराजी के बीच में बहुत ज्यादा मशहूर हैं और कई बार मीडिया में उन्हें हाईलाइट किया जाता है।

सनी लियोनी और डेनियल वेबर

सनी लियोनी एक भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री, मॉडल और होस्ट है, जिन्होंने कई प्रमुख बॉलीवुड फिल्मों जैसे "रागिनी एमएमएस 2", "जिस्म 2", "जैकपॉट", आदि में प्रमुख भूमिका निभाई है। दूसरी ओर, डेनियल वेबर एक अमेरिकी एक्टर और एंटरप्रेन्योर है।

सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर की एक दिलचस्प प्रेम कहानी है, जो 2011 में उनकी शादी तक पहुंची। सनी को डेनियल से तब प्यार हो गया जब उन्होंने पहली बार उन्हें संगीत बजाते देखा, सनी ने तब उनकी संगीत के प्रति जुनून की प्रशंसा भी की। शादी के छह साल बाद, दोनों ने 2017 अपनी बेटी निशा को गोद लिया और 2018 में सरोगेसी के माध्यम से अपने बेटों को जन्म दिया ।

सुचित्रा पिल्लई और लार्स कैल्डसन

"दिल चाहता है", "फैशन" जैसी बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज 'हेलो मिनी थ्री' में एक 'गॉडवुमेन', आदि में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री सुचित्रा पिल्लई को डेनमार्क के इंजीनियर लार्स कैल्डसन से प्यार हो गया। सुचित्रा और लार्स कैलिफोर्निया में कुछ दोस्तों के माध्यम से मिले और वर्ष 2005 में शादी के बंधन में बंध गए। वर्ष 2008 में सुचित्रा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अनिका रखा। ये उनकी दूसरी शादी थी क्योंकि उनकी पहली शादी पवन मलिक से 1991 में हुई थी, जो 1998 तक चली और फिर दोनों ने तलाक ले लिया।

लीजा रे और जेसन देहनी

लीजा भारतीय-कनाडाई अभिनेत्री है, जो कई प्रमुख हिंदी फिल्मों जैसे "कसूर", "दोबारा", "इश्क फॉरेवर" में नजर आ चुकी है। लीजा रे ने एक मैनेजमेंट कंसल्टेंट और परोपकारी जेसन देहनी से शादी की है। लीजा और जेसन की मुलाकात टोरंटो के एक चैरिटी कार्यक्रम में हुई थी, जहां जेसन देहनी सह-संस्थापक और सह-अध्यक्ष हैं। इस जोड़े ने 20 अक्टूबर 2012 को कैलिफोर्निया की नापा वैली में शादी की। सितंबर 2018 में, लीजा ने घोषणा की कि वो और उनके पति जून 2018 में सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बेटियों के माता-पिता बन गए और उनकी बेटियों का नाम सूफ़ी और सोलेल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+