सर्वे ने बताया मुसीबत में डाल सकती है ऑफिस में बच्चों जैसी हरकतें
शिकागो। ऑफिस और एक क्लास रूम में काफी फर्क होता है। लेकिन शायद बहुत से लोग इस बात से वाकिफ ही नहीं हैं। तभी तो कुछ लोग ऑफिस में आने के बाद भी क्लासरूम वाला बर्ताव कभी नहीं छोड़ पाते हैं। अमेरिका में हुई एक रिसर्च ने भी अब इस बात की पुष्टि हो गई है।
एचआर फर्म करियरबिल्डर की ओर से कराए गए सर्वे के मुताबिक वर्कप्लेस पर हर चार में से तीन यानी 77 प्रतिशत इंप्लॉयीज ने अपने साथियों के बच्चों जैसे बर्ताव के बारे में बताया है। इस सर्वे में करीब 3,000 वर्कर्स का सैंपल लिया गया था और इस सर्वे में कई हैरान करने वाली बातें भी सामने आई।
हो सकता है कि इसे पढ़ने के बाद आपको हंसी भी आए लेकिन इन बातों को पढ़ने के बाद सोचिएगा जरूर कहीं आप भी तो इस तरह का बर्ताव नहीं करते हैं और अगर करते हैं तो इस आदत को तुरंत बदल डालिए।
ये हैं आपकी बच्चों जैसी हरकतें
- 55 प्रतिशत वर्कर्स वर्कप्लेस पर दबी जुबां में कराहते हैं।
- 46 प्रतिशत वर्कर्स अपने मन मुताबिक चीजें न होने पर मुंह बना लेते हैं।
- 44 प्रतिशत वर्कर्स साथी की बुराई या फिर उनके बारे में गॉसिप कर में बिजी रहते हैं।
- 36 प्रतिशत वर्कर्स अपने साथी पर किसी न किसी तरह का प्रैंक खेलते हैं।
- 35 प्रतिशत इंप्लॉयीज पीठ पीछे तरह-तरह से मुंह बनाते हैं।
- 32 प्रतिशत इंप्लायीज ऑफिस में गुटबाजी में बिजी रहते हैं।
- 30 प्रतिशत इंप्लायीज साथ काम करने वालों के बारे में अफवाह फैलाते हैं।
- 29 प्रतिशत अक्सर गुस्से में अपने कमरे से बाहर निकलते हैं।
- 27 प्रतिशत इंप्लॉयीज में नखरे दिखाने की आदत होती है।
- 23 प्रतिशत इंप्लाईज ऐसे होते हैं जो अपने रिसोर्स दूसरों के साथ शेयर नहीं करते।
हरकतें ऐसी कि बच्चे भी रह जाए पीछे
इन हरकतों पर अक्सर मैनेजमेंट का ध्यान नहीं जाता है। कुछ और भी हरकतें होती हैं जिनपर ऑफिस में इंप्लॉयीज की नजरें रहती हैं। आगे की स्लाइड्स में जानिए कुछ ऐसी ही बचकानी हरकतों के बारे में।

नखरे
कंपनी के मालिक की ओर से नखरे दिखाना, दूसरों पर गुस्सा दिखाना या फिर जोर से दरवाजा बंद करना शामिल है।

हाइड एंड सीक ऑफिस में
इंप्लॉयीज अक्सर अपने काम और ड्यूटी से बचने के लिए कहीं छिप जाते हैं।

दूसरों को परेशानी में डालना
अक्सर ऐसी स्थितियां पैदा की जाती हैं जिनकी वजह से साथियों की मुश्किलें बढ़ जाएं।

खाना चुराना
जी हां ऑफिस के रेफ्रिजरेटर में अपने साथी का खाना चोरी करके खा लेना।

पार्किंग को ब्लॉक करना
दूसरे इंप्लॉयीज को पार्किंग में दिक्कतें हों इसके लिए जानबूझकर पार्किंग का रास्ता ब्लॉक कर दिया जाता है।

पहले गॉसिप फिर सपोर्ट
अक्सर इंप्लॉयीज अपनी रिपोर्ट के बारे में गॉसिप करते हैं लेकिन बाद में उसका सपोर्ट करते नजर आते हैं।

फोन में तांकझांक
अक्सर फोन में से कंटेंट को चोरी करके दूसरे इंप्लॉयी के ग्रुप को दिखाते रहना।

लंच पर गए तो गए
कुछ इंप्लॉयीज लंच पर जाते हैं तो फिर लौटकर आफिस ही नहीं आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications