दो देशों के बीच बॉर्डर ऐसा भी होता है, देखिए 9 असाधारण सीमाएं
नई दिल्ली। 15 अगस्त को भारत अपना 68वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। वहीं, भारत- पाक को भी एक दूसरे से अलग हुए 68 साल हो गए। लेकिन तब से लेकर आज तक भारत-पाक सीमा पर पूर्ण रूप से शांति नहीं देखी गई।
68 वर्ष बीतने के बाद भी भारत- पाक सीमा विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही। इस वर्ष की बात करें तो भारत-पाक सीमा पर पाक की ओर से अब तक दो महीनों में 56 बार युद्धविराम उल्लंघन हो चुका है। सीमाओं पर खड़े हमारे हजारों सेना के जवान दिन रात देश की सुरक्षा के लिए तैनात रहते हैं। कई शहीद होते हैं तो कई गुमनाम। कड़ाके की ठंड हो या तपती दोपहरी, पाक और चीन के साथ लगे बॉर्डर पर भारतीय जवानों को चौबीसों घंटे तैनाती के साथ यहां रहना पड़ता है।
लेकिन क्या आपको पता है कि विश्व में कुछ अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर ऐसे भी हैं, जहां न सेना, न गोलीबारी। फिर भी वहां लोग शांति और सुरक्षा के साथ अपना जीवन बिता रहे हैं। तो आइए, हम आपको दिखाते हैं दो देशों के बीच के कुछ ऐसे ही असामान्य बॉर्डर। जिसे देखकर आप भी कहेंगे कि क्या बॉर्डर ऐसा भी होता है?
तो फिर, बढ़ाइए स्लाइडर और देखिए इन असाधारण सीमाओं को।

नीदरलैंड और बेल्जियम
नीदरलैंड और बेल्जियम का यह बॉर्डर विश्व का सबसे अजीबोगरीब बॉर्डर है। यह बार्ले शहर में है। एक ओर जहां पूरा शहर नीदरलैंड से घिरा है। वहीं 26 जगहों पर यह बेल्जियम के अंदर आता है। शहर की सड़कों पर यह बॉर्डर साफ दिखाई देती है।

कोस्टा रिका और पनामा
यह ब्रिज रूपी बॉर्डर प्राकृतिक रूप से इन दो देशों के बीच बन गया है। यह सिंगल लेन पुल है, जिस पर से हर रोज हजारों लोग और गाड़ियां पार होती हैं।

अर्जेंटिना, पुरुग्वे और ब्राजील
इन तीन दक्षिण अमेरिकन देशों का यह बॉर्डर भी काफी दिलचस्प है। यह वो जगह है, जहां इग्जाउ और पराना नदियां आकर मिलती हैं। इसे ट्रिपल फ्रंनटियर भी कहते हैं।

यूएस और कनाडा बॉर्डर
डरबी लाइन शहर इन दोनों देशों का बॉर्डर है। यहां बॉर्डर पूरे शहर में होकर जाता है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि यहां का बॉर्डर बिल्डिंग और घरों के अंदर से होकर भी जाता है।

यूएस और मेक्सिको
यूएस और मेक्सिको का यह बॉर्डर सबसे ज्यादा क्रास किया जाने वाला बॉर्डर है। हर साल यहां लगभग 350 कानूनन क्रासिंग की जाती है।

अर्जेंटिना और ब्राजील
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इग्गौजु नदी पर बना यह झरना ब्राजील और अर्जेंटिना का बॉर्डर है।

ऑस्ट्रिया, हंगरी और स्लोवाकिया
इन तीन देशों के बीच का यह बॉर्डर भी असाधारण है। सिर्फ एक त्रिकोण टेबल जैसे पत्थर के जरिए यहां तीनों देश के लोकेशन को बताया गया है।

वैटिकन सिटी और इटली
सेंट पीटर स्कॉयर का यह फैला हुआ प्रवेश वैटिकन सिटी और इटली का बॉर्डर है।

अर्जेंटिना और चिली
बॉर्डर के नाम पर ईसा मसीह की सिर्फ यह मूर्ति एंडस पर्वत पर बनी है। जो कि अर्जेंटिना और चिली के बीच एक सीमा भी है। ईसा मसीह की इस मूर्ति को यहां शांति का प्रतीक माना जाता है।
-
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Price Today: एलपीजी को लेकर 3 दिन में सरकार ने लिए 7 बड़े फैसले, कहां पहुंचा गैस सिलेंडर का दाम? -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications