'सोनू निगम को दस लाख के ईनाम की बात सुन सलमान ने पहन लिए गले में जूते'

हाल ही में पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद कादिरी ने कहा था कि सोनू निगम को गंजा कर जूतों की माला पहनाने वाले वो दस लाख रुपए देंगे।

नई दिल्ली। सलमान खान की आने वाली फिल्म 'ट्यूबलाइट' का नया पोस्टर रिलीज हुआ है। इसमें सलमान खान गले में जूते डाले नजर आ रहे हैं। पोस्टर सलमान खान ने ट्विटर पर रिलीज किया। इस पोस्टर को लेकर जहां सलमान के फैन उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ मजेदार कमेंट भी देखने को मिल रहे हैं।

सोशल: सोनू निगम को दस लाख की बात सुन सलमान ने जूते पहन लिए!

सलमान के पोस्टर को सोनू निगम से जोड़ रहे सोशल मीडिया यूजर्स

सलमान के पोस्टर को सोनू निगम से जोड़ रहे सोशल मीडिया यूजर्स

हाल ही में सोनू निगम के अजान से नींद में खलल पड़ने की बात कहने के बाद पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद शा कादिरी ने कहा था कि सोनू निगम को गंजा कर जूतों की माला पहनाने वाले वो दस लाख रुपए देंगे। इसके बाद सोनू खुद ही गंजे हो गए थे और मौलवी से दस लाख की मांग की थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर सलमान के पोस्टर को लोग सोनू के मामले से जोड़ रहे हैं।

इस तरह से दे रहे प्रतिक्रियाएं

इस तरह से दे रहे प्रतिक्रियाएं

गौतम मिश्रा नाम के एक यूजर ने फेसबुक पर लिखा 'सोनू गंजे हो गए और सलमान ने जूतों की माला पहन ली, दोनों 5-5 लाख बांट लेंगे, दस लाख पहुंचाओ मौलवी साहब' एक दूसरे यूजर एहसान अली ने लिखा है 'ईनाम की बात को सोनू निगम को हुई थी, दल लाख के लिए गले में जूते सलमान ने पहन लिए'।

काफी पसंद किया जा रहा फिल्म का पोस्टर

काफी पसंद किया जा रहा फिल्म का पोस्टर

सलमान खान 'ट्यूबलाइट' के नए पोस्‍टर में सलमान चैक डिजाइन की शर्ट और हाफ स्‍वेटर पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके गले में जूते भी लटके हुए हैं। पोस्‍टर में सलमान अपने मासूम चेहरे के साथ सल्‍यूट करते नजर आ रहे हैं। पोस्‍टर के बैकग्राउंड में युद्ध का सीन नजर आ रहा है। कबीर खान ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्टर को शयर किया है।

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

ईद पर रिलीज होगी फिल्म

'ट्यूबलाइट' एक हिस्टोरिक वॉर ड्रामा फिल्म है जो 1962 के सिनो-इंडो युद्ध पर आधारित है. इस फिल्‍म में सलमान के साथ चीनी एक्ट्रेस-मॉडल झूझू भी नजर आएंगी। डायरेक्‍टर कबीर खान और सलमान की जोड़ी तीसरी बार साथ नजर आने वाली है। फिल्म से काफी उम्मीदें लगाई जा रही हैं। कबीर खान और सलमान की जोड़ी अभी तक हर फिल्म में रिकॉर्ड तोड़ती रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+